ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी के मास्टर स्ट्रोक की महिमा

UB India News by UB India News
July 27, 2022
in केंद्रीय राजनीती
0
मोदी के मास्टर स्ट्रोक की महिमा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

द्रौपदी मुर्मू अब देश की नई महामहिम हैं। सोमवार को वे राष्ट्रपति पद की औपचारिक शपथ ले लेंगी। आजादी के अमृतकाल में उनका निर्वाचन कई ऐतिहासिक संयोग का कारण बना है।

आजादी के बाद पहली बार जनजातीय समाज का कोई प्रतिनिधि देश के संवैधानिक प्रमुख के पद को सुशोभित कर रहा है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया है। ये संयोग इस वजह से भी अभूतपूर्व बन जाता है कि अब देश के दो सबसे प्रमुख पद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद पर आसीन प्रतिभाएं स्वतंत्र देश में जन्मी हैं।

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

साल 2014 में जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उनको लेकर तमाम चर्चाओं के बीच इस बात को भी प्रमुखता मिली थी कि वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने स्वतंत्र देश में अपनी आंखें खोली थीं। आज जब द्रौपदी मुर्मू नया इतिहास लिख रही हैं तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अलग वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, मुर्मू की जीत को बीजेपी खासकर पीएम मोदी के मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

रायसीना की रेस को शुरू से ही लोक सभा चुनाव-2024 के सेमीफाइनल और विपक्षी एकता का टेस्ट माना जा रहा था। कोई और नहीं, विपक्ष खुद ही अपनी एकता की दुहाई भी दे रहा था, लेकिन जब नतीजे आए तो इस दुहाई की जमकर धुलाई हो गई। एनडीए उम्मीदवार के रूप में मुर्मू को 64 फीसद वोट मिले, जो विपक्ष में अच्छी-खासी सेंध का इशारा करता है। दावा है कि मुर्मू के पक्ष में 13 राज्यों के 119 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। असम, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में अंतरात्मा की आवाज आलाकमान के फरमान पर भारी पड़ गई। ये वो तमाम राज्य हैं, जहां पर कांग्रेस सत्ता या विपक्ष में है। इसके अलावा 17 सांसदों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है।

इतना ही नहीं, राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी कार्ड मोदी का ऐसा मास्टरस्ट्रोक रहा, जिसकी काट न तो वे दल ढूंढ पाए जिनका अपने राज्य में बीजेपी से सीधे मुकाबला है, न ही गैर-एनडीए और गैर-यूपीए दल इसका विरोध कर पाए। वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिरोमणि अकाली दल, बीएसपी, शिवसेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा आदि। यह फेहरिस्त केवल अपनी लंबाई से हैरान नहीं करती, बल्कि इस तथ्य के कारण भी चौंकाती है कि विचारधाराओं के सिरों पर खड़े इन दलों ने पहले कभी एक समान लक्ष्य के लिए इस तरह की एकजुटता नहीं दिखाई। राष्ट्रपति चुनाव अगर लोक सभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल है तो क्या इन दलों का एनडीए के करीब आना उसी से जुड़ा ‘बहाना’ है?

इस मास्टरस्ट्रोक के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ममता बनर्जी को भी जबर्दस्त पटखनी देने में कामयाब हुए हैं। विपक्ष का उम्मीदवार ममता की पार्टी टीएमसी ने ही तय किया था, लेकिन मुर्मू का नाम आगे कर प्रधानमंत्री मोदी ने ममता के लिए ‘न उगलने, न निगलने’ वाले हालात बना दिए। बंगाल में जनजातीय समाज की खासी अधिकता के दबाव में ममता न मुर्मू का विरोध कर पाई, न ही अपने पुराने राज्य सभा सांसद यशवंत सिन्हा का खुलकर समर्थन कर पाई। हालत ये हुई कि देश भर में घूम-घूमकर अपने पक्ष में वोट मांगने वाले यशवंत सिन्हा को प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल में जमीन ही नहीं मिल पाई।

अब लोक सभा की लड़ाई ऐसे मुहाने पर आ खड़ी हुई है जहां एक तरफ विपक्ष है जो यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी के जरिए कोई राजनीतिक संदेश देने में बुरी तरह नाकाम हुआ है, तो दूसरी तरफ बीजेपी है जो राष्ट्रपति चुनाव को ही एक तरह से लोक सभा की लड़ाई का लॉन्च पैड बना देती है। इसकी एक बानगी हम पिछले चुनाव में देख भी चुके हैं। बीजेपी ने पिछला राष्ट्रपति चुनाव दलित वर्ग के कोली समुदाय से संबंध रखने वाले रामनाथ कोविंद के नाम पर लड़ा था। तब राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत के साथ ही लोक सभा चुनाव में अनुसूचित जाति की सीटों पर भी बीजेपी का जनाधार बढ़ा था। इस बार राष्ट्रपति का चेहरा आदिवासी है और वे महिला भी हैं। जनजातीय सुरक्षित सीटों के साथ ये दांव पहले से बीजेपी की वोटर बन चुकी महिलाओं के बीच पार्टी का आधार मजबूत करेगा।

वैसे भी हाल के कुछ वर्षो में बीजेपी ने दो महत्त्वपूर्ण आदिवासी राज्य गंवाए हैं-छत्तीसगढ़ और झारखंड। अगले साल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां आदिवासी आबादी भी काफी है। जाहिर है, बीजेपी को उम्मीद है कि वह आदिवासी वोट फिर से हासिल करेगी, जो उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस जैसी पार्टयिों के हाथ गंवा दिया था। आदिवासी वोटों के नजरिए से महत्त्वपूर्ण एक अन्य राज्य ओडिशा है, जहां नवीन पटनायक के बाद के परिदृश्य पर भी बीजेपी की नजर होगी। आदिवासी वोटों के लिहाज से गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य भी महत्त्वपूर्ण हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश में बेशक बीजेपी की सरकारें हैं, लेकिन वहां भी सत्ता बचाने और उसे बरकरार रखने के लिए जनजातीय सीटों पर जीत जरूरी होगी। प्रधानमंत्री मोदी के दोनों कार्यकाल में उत्तर-पूर्व ने भी सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है और उत्तर-पूर्वी राज्यों की पहचान ही यहां की जनजातीय संस्कृति है। मुर्मू पर दांव लगाने के पीछे निश्चित ही उत्तर-पूर्व के राज्यों में पैठ बढ़ाना भी एक वजह रही होगी।

नये राष्ट्रपति की जीत पर बीजेपी का उत्सव मनाना भी कम दिलचस्प नहीं है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि गैर-राजनीतिक समझे जाने वाले राष्ट्रपति पद पर किसी व्यक्ति की जीत को लेकर कोई राजनीतिक दल इस तरह उसे अपनी उपलब्धि की तरह अभिव्यक्ति करे। जाहिर तौर पर इसके पीछे का संदेश राजनीतिक और मकसद राजनीतिक जमावट ही है। लोक सभा चुनाव के लिए इस बार बीजेपी ने 400+ का लक्ष्य तय किया है। सरसरी तौर पर यह लक्ष्य असंभव नहीं तो चुनौतीपूर्ण तो होगा ही। देश में अब तक किसी एक राजनीतिक दल का 400 से ज्यादा सीटें जीतने का कारनामा केवल एक बार ही हुआ है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सहानुभूति लहर पर सवार होकर 415 सीटें जीती थीं, लेकिन बीजेपी को लगता है कि यदि उसके तमाम समीकरण सटीक बैठे तो वो कारनामा बिना किसी सहानुभूति लहर के भी दोहराया जा सकता है। वैसे भी भारत में एक आदिवासी महिला के गणतंत्र प्रमुख बनने के राजनीतिक महत्त्व को कम करके नहीं आंका जा सकता, लेकिन मुर्मू की जीत आदिवासी वोट बैंक में बीजेपी की पैठ बनाने की गारंटी है, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है। इतना जरूर है कि आदिवासी दांव चलकर बीजेपी ने देश के राजनीतिक विमर्श में नैतिक तौर पर एक उच्च आधार जरूर हासिल कर लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

Next Post
अमेरिका में लहराया तिरंगा, नीरज ने फिर रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल

अमेरिका में लहराया तिरंगा, नीरज ने फिर रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के व्यान से नया विवाद खड़ा ……….

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के व्यान से नया विवाद खड़ा ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend