ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाई टैक्स, नो जॉब्स’, GST को लेकर फिर मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

UB India News by UB India News
July 19, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
हाई टैक्स, नो जॉब्स’, GST को लेकर फिर मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में आज से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के रेट्स में बदलाव किया गया है। नई दरों के आने से आज 18 जुलाई से जरुरत की तमाम वस्तुएं जैसे दही, लस्सी, चावल, पनीर और अन्य उत्पाद महंगे हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक बार फिर जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स बढ़ाने में लगी है। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हाई टैक्स, कोई नौकरी नहीं। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे चौपट किया जाए, इस पर बीजेपी का मास्टरक्लास।”

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

राहुल गांधी ने जीएसटी के रेट्स में बदलाव के कारण महंगी होने वाली वस्तुओं की एक लिस्ट भी शेयर की है। उन्होंने टैक्स को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ से संबोधित किया है। उन्होंने आज से जिन वस्तुओं के दामों में इजाफा हुआ है उसकी लिस्ट ‘गब्बर सिंह स्ट्राइक अगेन!’ से शेयर की है।

जीएसटी के दरों में बदलाव, ये सब हुआ महंगा

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने डिब्बा या पैकेट बंद और लेबल युक्त (फ्रोजन को छोड़कर) मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज और मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया है। वहीं, खुले में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले उत्पादों पर जीएसटी छूट जारी रहेगी।

वहीं, एक हजार रुपये प्रतिदिन से कम कीमत वाले होटल के कमरों पर 12 फीसदी टैक्स लगेगा। पहले यह छूट की श्रेणी में आता था। इसके अलावा 5,000 रुपये प्रति दिन (आईसीयू को छोड़कर) से ऊपर के अस्पताल के कमरे के किराए पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाएगा। साथ ही सोलर वॉटर हीटर पर अब पहले के 5 फीसदी की तुलना में 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। एलईडी लैंप और लाइट्स पर अब 18 फीसदी टैक्स लगेगा, जबकि पहले इस पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
बिहार में खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी की नई दरें लागू, आटा, पनीर समेत कई उत्पाद हुए महंगे

बिहार में खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी की नई दरें लागू, आटा, पनीर समेत कई उत्पाद हुए महंगे

देश में मंकीपॉक्स ने बढ़ाई चिंता, इस राज्य में मिला एक और मरीज

देश में मंकीपॉक्स ने बढ़ाई चिंता, इस राज्य में मिला एक और मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend