ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जोहान्सबर्ग के बार में फायरिंग; 14 मरे, 9 की हालत बेहद गंभीर

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in अपराध, खास खबर
0
जोहान्सबर्ग के बार में फायरिंग; 14 मरे, 9 की हालत बेहद गंभीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक बार में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शनिवार रात की है।

हमलावर आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसे थे और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद हमलावर सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम मिनीबस में सवार होकर फरार हो गए। इस हमले में 10 लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं तीन की हालत गंभीर है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

पुलिस ने दिया ये बयान
पुलिस के मुताबिक, लोग बार में नाच रहे थे, उसी समय हमलावर आए और फायरिंग करने लगे। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। इसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोगों की मौत अस्पताल पहुंचाने के प्रोसेस के दौरान हुई। इस तरह कुल 14 लोगों की मौत हुई है।

19 से 35 साल के बीच है मरने वालों की उम्र
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने बताया कि जल्द ही इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जो कारतूस मिले हैं, उससे साफ है कि हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा थी।

हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि हमलावरों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।
इससे पहले भी नाइट क्लब में मारे जा चुके हैं 22 लोग
इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी शहर पूर्वी लंदन में एक नाइट क्लब में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई थी। यह घटना भी रविवार के ही दिन सीनरी पार्क के एन्योबेनी टैवर्न में हुई थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 18-20 के युवा भी शामिल थे।

इसके पहले दक्षिण अफ्रीका के प्रांत पीटरमार्टिजबर्ग में भी गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ग्योबिले ग्वाला के मुताबिक यह गोलीबार स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे हुई. गोलीबारी की इन दोनों ही घटनाओं को पूर्वी केपटाउन के पूर्वी लंदन इलाके में 26 जून को हुई गोलीबारी से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसें 21 लोगों की मौत हो गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
बॉर्डर पर भी मनी ईद! पाकिस्तान, बांग्लादेश को भारत ने ऐसे दी मीठी मुबारकबाद ,पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज

बॉर्डर पर भी मनी ईद! पाकिस्तान, बांग्लादेश को भारत ने ऐसे दी मीठी मुबारकबाद ,पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज

संपूर्ण जगत और सबकुछ मां काली की चेतना से व्याप्त है: पीएम मोदी

संपूर्ण जगत और सबकुछ मां काली की चेतना से व्याप्त है: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend