ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मलयेशिया को भाया तेजस

UB India News by UB India News
July 5, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय, सेना
0
मलयेशिया को भाया तेजस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सैन्य सामग्री के लिए कभी दूसरे देशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज दूसरे देशों को सैन्य सामग्री प्रदान करने की स्थिति में पहुंच गया है। इस गौरवपूर्ण स्थान तक भारत को पहुंचाने में हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का प्रमुख हाथ है। एचएएल निर्मित भारत का हल्का लड़ाकू विमान‘तेजस’ मलयेशिया की पहली पसंद बनकर उभरा है। यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश अपने पुराने हो चुके लड़ाकू विमानों को बदलना चाहता है।

तेजस ने चीनी विमान जेएफ-17, दक्षिण कोरियाई विमान एफए-50 और रूस के मिग-35 तथा याक-130 से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद यह स्थान हासिल किया है।दोनों देश खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर वार्ता कर रहे हैं। भारत ने खरीद पैकेज के तहत मलयेशिया में एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल) सुविधा स्थापित करने की पेशकश की है, क्योंकि मॉस्को पर लगे प्रतिबंध के कारण रूस से खरीदे गये एसयू-30 विमानों के कलपुर्जों की खरीद में मलयेशिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED POSTS

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

अगर सौदा तय हो जाता है, तो यह विमान के अन्य संभावित खरीदारों को ‘बहुत अच्छा संकेत’ देगा और इसकी समग्र निर्यात क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। एचएएल द्वारा निर्मित तेजस एक एकल इंजन और अत्यधिक सक्षम बहु-भूमिका वाला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है, जो उच्च-खतरे वाले वायु वातावरण में संचालन में सक्षम है। अभी तेजस के भारतीय रक्षा सेवाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चरम पर है। पिछले साल फरवरी में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

तेजस की सफलता से उत्साहित होकर भारत ने पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) को विकसित करने के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। एचएएल प्रमुख आर माधवन के अनुसार, ‘कोई भी मलयेशिया की इतनी तेजी से अपग्रेड की पेशकश नहीं करेगा, जितना तेज हम करेंगे। उनके पास तेजस मार्क 2 में विकल्प उपलब्ध होगा और वे एएमसीए के बारे में सोच भी सकते हैं।’ उम्मीद है एचएएल मलयेशिया को भी भारतीय वायुसेना के स्तर की सेवाएं देगा। इससे विश्व बाजार में उसका स्थान मजबूत होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post

bettilt spor bahisleriDeneme Bonusu

Займ в МФК Займер zaymer ru

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend