ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एमएसएमई अवार्ड्स 2022 का द्वितीय पुरस्कार पीएम मोदी ने बिहार को सौंपा

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in Lokshbha2024, अवार्ड, कारोबार, बिहार
0
एमएसएमई अवार्ड्स 2022 का द्वितीय पुरस्कार पीएम मोदी ने बिहार को सौंपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों बिहार को पहली बार राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड्स २०२२ का द्वितीय पुरस्कार मिला। बिहार और उद्योग विभाग की तरफ से यह पुरस्कार उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिल्ली में विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में हासिल किया। पूरे देश में सूक्ष्म‚ लघु और मध्यम दर्जे के तेज गति से विकास और इनके प्रोत्साहन के लिए किए गए राज्य सरकारों‚ संस्थाओं या व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई श्रेणियों में राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड्स २०२२ का पुरस्कार दिया जाता है।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार को राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड्स २०२२ का द्वितीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि प्रधानमंत्री ने यह अवार्ड देकर उद्योग क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रहे बिहार का हौसला बढाया है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड बिहार को तेजी से औद्योगिक विकास की ओर ले जा रहे संपूर्ण उद्योग जगत और अन्य सहभागियों का सम्मान है। बिहार में औद्योगिक निवेश बढाने और राज्य की क्षमता पर विश्वास करने वाले उद्योगपतियों और उद्यमियों के प्रति आभार है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में छोटे–बडे उद्योगों की स्थापना के लिए बहुत काम हुए हैं और हो रहे हैं। इसका परिणाम है कि हर महीने में बिहार में छोटे–बडे उद्योगों की स्थापना के लिए बडी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना भी हो रही है। हमने बिहार में उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध कराने से लेकर सभी प्रक्रियाओं को बेहद आसान कर दिया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आर्थिक मदद देकर हर जिले में भी उद्योग लगाने के लिए जो युवाओं को‚ नए उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है‚ ऐसी योजना पूरे देश में कहीं नहीं है। श्री हुसैन ने कहा कि बिहार में इस वक्त उद्योग का बेहतरीन माहौल है। बिहार औद्योगिकीकरण की राह पर अग्रसर है और जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है‚ जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प है‚ वो पूरा हो रहा है। अवार्ड्स २०२२ का द्वितीय पुरस्कार मिलने पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के पटना स्थित आवास पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और पार्टी के लोगों का जमावडा हुआ और सबों ने बिहार को राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड्स २०२२ का द्वितीय पुरस्कार मिलने की कामयाबी के लिए उद्योग मंत्री को बधाई दी।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ ने किया “डाक्टर्स डे सेलिब्रेट

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ ने किया "डाक्टर्स डे सेलिब्रेट

Hot Chinese Women - A Detailed Anaylsis on What Doesn't and What Works

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend