ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को दी ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा

UB India News by UB India News
June 27, 2022
in खास खबर
0
केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को दी ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में राजनैतिक उठापटक जारी है। बागी विधायकों के खिलाफ नाराज शिवसैनिक कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कल कुछ विधायकों के आवास और उनके कार्यालयों पर तोड़फोड़ की भी खबरें सामने आईं थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार शिंदे गुट के 16 विधायकों को CRPF की सुरक्षा दी जाएगी। बता दें लगातार होते हमलों के बाद इन विधायकों ने राज्य सरकार से भी सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की थी।

खबरों के अनुसार, केंद्र सरकार ने यह फैसला शिंदे गुट की अपील के बाद लिया है। दरअसल शनिवार 25 जून को एकनाथ शिंदे गुट ने केंद्रीय गृह सचिव और राज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उनके परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की गई थी। अब केंद्र के इस फैसले के बाद आज शाम तक इन सभी 16 विधायकों के घर पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी जाएगी। केंद्र सरकार के द्वारा इन विधायकों को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

महाराष्ट्र सरकार से भी मांगी थी सुरक्षा

आपको बता दें कि केंद्र सरकार सुरक्षा मांगने से पहले एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र सरकार से भी अपने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि विधायकों की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है। साथ ही जिन विधायकों के घरों पर तोड़फोड़ की गई, वहां पुलिसबल तैनात करने के निर्देश भी जारी किए गए थे।

आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते से एकनाथ शिंदे और कई शिवसेना विधायक असम के गुवाहाटी में एक निजी होटल में रुके हुए हैं। इन सभी विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी है। इन बागियों को मनाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन अब बात नहीं बन सकी है। जिसके बाद अब शिवसेना की तरफ से बागियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही जा रही है, वहीं एक्शन लिए जाने की खबर आने के बाद कहा जा रहा है कि अगर इनके खिलाफ कोई एक्शन लिया जाता है तो शिंदे गुट कोर्ट जाएगा।

जिन विधायकों को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई है, उनमें रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावनकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन भुमारे शाामिल हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में शुरु हुआ घमासान जोर भरता दिखाई पड़ रहा है. बीच पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कल यानी शनिवार को पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी. सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं और वर्तमान में गुवाहाटी, असम में डेरा डाले हुए हैं. शिवसेना के पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की। प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी देशद्रोही और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना होगा। उनके कार्यालय पर भी हमला होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
आरसीपी सिंह ने JDU नेताओं और कार्यकर्ताओं को लिखा भावुक पत्र

7 जुलाई के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का क्या होगा!

भाजपा नेताओं के साथ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सुनी ‘मन की बात’

भाजपा नेताओं के साथ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सुनी 'मन की बात'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend