ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
रिजर्व बैंक ने ब्याज दर को लेकर किए बड़े ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा होने वाला है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। ब्याज दरों पर फैसले के लिए 6 जून से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों पर लिए फैसलों की जानकारी दी।

रेपो रेट और EMI का कनेक्शन
रेपो रेट वो दर होती है जिस पर RBI से बैंकों को कर्ज मिलता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते है जिस दर पर बैंकों को RBI पैसा रखने पर ब्याज देती है। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंक भी ज्यादातर समय ब्याज दरों को कम करते हैं। यानी ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें कम होती हैं, साथ ही EMI भी घटती है। इसी तरह जब रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है, तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण ग्राहक के लिए कर्ज महंगा हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉमर्शियल बैंक को केंद्रीय बैंक से उच्च कीमतों पर पैसा मिलता है, जो उन्हें दरों को बढ़ाने के लिए मजबूर करता है।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

0.50% रेट बढ़ने से कितना फर्क पड़ेगा
मान लीजिए सुदर्शन नाम के एक व्यक्ति ने 6.5% के रेट पर 20 साल के लिए 10 लाख रुपए का हाउस लोन लिया है। उसकी लोन की EMI 7,456 रुपए है। 20 साल में उसे इस दर से 7,89,376 रुपए का ब्याज देना होगा। यानी, उसे 10 लाख के बदले कुल 17,89,376 रुपए चुकाने होंगे।

सुदर्शन के लोन लेने के एक महीने बाद RBI रेपो रेट में 0.50% का इजाफा कर देता है। इस कारण बैंक भी 0.50% ब्याज दर बढ़ा देते हैं। अब जब सुदर्शन का एक दोस्त उसी बैंक में लोन लेने के लिए पहुंचता है तो बैंक उसे 6.5% की जगह 7% रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर करता है।

सुदर्शन का दोस्त भी 10 लाख रुपए का ही लोन 20 सालों के लिए लेता है, लेकिन उसकी EMI 7753 रुपए की बनती है। यानी सुदर्शन की EMI से 297 रुपए ज्यादा। इस वजह से सुदर्शन के दोस्त को 20 सालों में कुल 18,60,717 रुपए चुकाने होंगे। ये सुदर्शन की रकम से 71 हजार ज्यादा है।

लोन अमाउंट (रु. में) अवधि ब्याज दर (% में) किस्त (EMI रु. में) कुल ब्याज (रु. में) कुल रकम जो चुकानी होगी (रु. में)
10 लाख 20 साल 6.50 7,456 7.89 लाख 17.89 लाख
10 लाख 20 साल 7.00 7,753 8.60 लाख 18.60 लाख

20 लाख के लोन पर अब कितना ज्यादा ब्याज और किस्त देनी होगी

लोन अमाउंट (रु. में) अवधि ब्याज दर (% में) किस्त (EMI रु. में) कुल ब्याज (रु. में) कुल रकम जो चुकानी होगी (रु. में)
20 लाख 20 साल 6.50 14,911 15.78 लाख 35.78 लाख
20 लाख 20 साल 7.00 15,506 17.21 लाख 37.21 लाख

30 लाख के लोन पर अब कितना ज्यादा ब्याज और किस्त देनी होगी

लोन अमाउंट (रु. में) अवधि ब्याज दर (% में) किस्त (EMI रु. में) कुल ब्याज (रु. में) कुल रकम जो चुकानी होगी (रु. में)
30 लाख 20 साल 6.50 22,367 23.68 लाख 53.68 लाख
30 लाख 20 साल 7.00 23,259 25.82 लाख 55.82 लाख

नोट: यह कैलकुलेशन SBI होम लोन EMI कैलकुलेटर पर आधारित है।

पिछली मीटिंग में 0.4% बढ़ाई थी दर
ब्लूमबर्ग के सर्वे में शामिल 41 में से 17 अर्थशास्त्रियों ने रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 4.9% करने का अनुमान जताया था। कुछ अर्थशास्त्री मानते हैं कि RBI रेपो रेट को धीरे-धीरे प्री-कोविड लेवल 5.15% से ऊपर ले जाएगा। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है, लेकिन बीते दिनों RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 4% से बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग 6-8 अप्रैल को हुई थी।

RBI पर दरें बढ़ाने का दबाव

पिछली मीटिंग के बाद से देश-दुनिया में 4 बड़े बदलाव हो चुके हैं:
1. चीन में लॉकडाउन खुलने से दुनियाभर में कच्चे तेल, स्टील जैसी कमोडिटी की मांग बढ़ी।
2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क क्रूड ब्रेंट 120 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकला।
3. बॉन्ड यील्ड 2019 के बाद पहली बार 7.5% तक पहुंची, 8% तक जाने की आशंका।
4. ब्रिटेन और यूरो जोन में महंगाई दर 40 साल के रिकॉर्ड लेवल 8% से भी ऊपर निकल गई, ऐसे में वैश्विक महंगाई बढ़ने का डर।

महंगाई बढ़ने से RBI चिंतित
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की इमरजेंसी मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब रूस-यूक्रेन जंग के कारण कच्चे तेल से लेकर मेटल प्राइस में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया में महंगाई बड़ी समस्या बनी हुई है। मई में जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79% हो गई थी। ये महंगाई का 8 साल का पीक था।

पहले से ही था दरें बढ़ने का अनुमान
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते दिनों एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘RBI कम से कम अगली कुछ बैठकों में दरें बढ़ाना चाहेगा। मैंने खुद अपने मिनट्स में कहा है कि मई में ऑफ-साइकिल मीटिंग के कारणों में से एक यह था कि हम जून में ज्यादा स्ट्रॉन्ग एक्शन नहीं चाहते थे।’ उन्होंने ये कहा था, ‘रेपो रेट्स में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन कितनी होगी अभी मैं ये नहीं बता पाऊंगा…’

UPI से लिंक हो सकेंगे क्रेडिट कार्ड
आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा। इससे ट्रांजैक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। RBI ने बुधवार को इसका ऐलान किया। इसकी शुरुआत रुपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड से होगी। अभी यूपीआई यूजर्स को केवल डेबिट कार्ड और सेविंग/करंट अकाउंट ऐड कर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने के लिए NPCI को इससे जुड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
भारतीय मुसलमानों को लेकर घड़ियाली आंसू क्यों बहा रहा है पाकिस्तान?

भारतीय मुसलमानों को लेकर घड़ियाली आंसू क्यों बहा रहा है पाकिस्तान?

लालू प्रसाद यादव ने खुद को कोर्ट में मान लिया दोषी, अदालत ने 6 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

लालू प्रसाद यादव ने खुद को कोर्ट में मान लिया दोषी, अदालत ने 6 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend