ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आगे की सोचें

UB India News by UB India News
June 7, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, महिला युग, संपादकीय, समाज
0
आगे की सोचें

RELATED POSTS

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया तो दिल्ली प्रदेश ने नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया। कुछ दिन पूर्व तक इसकी आशंका किसी को नहीं थी। लेकिन कानपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा जुमे की नमाज के बाद हिंसा व तोड़फोड़ से साफ हो गया की जिहादी तत्व टीवी डिबेट के बयान का मुसलमानों को भड़काने के लिए कर रहे हैं। इसी बीच खाड़ी के कई देशों ने भारतीय राजदूत को तलब कर न केवल नाराजगी प्रकट की बल्कि इसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान मानते हुए माफी मांगने की भी बात कर दी। इसमें सरकार व भाजपा नेतृत्व के लिए तत्काल सबसे सुगम रास्ता यही था कि दोनों से मुक्ति पा ली जाए। लेकिन क्या इससे सब कुछ ठीक हो जाएगा ऐसा मान लिया जाएॽ जिन्होंने देश में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा फैलाने की साजिश रची है वह मानेंगे नहीं। ओवैसी ने नूपुर शर्मा के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने तक की मांग कर दी है। खाड़ी देशों में भी कुछ ने तो भारत के स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया है लेकिन सभी ऐसा ही करेंगे इसकी गारंटी नहीं। आखिर पाकिस्तान‚ तुर्की और इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी क्यों शांत हो जाएंगेॽ ये भारत सरकार को इस्लाम विरोधी साबित करने की हरसंभव कुचेष्टा करेंगे। यह भी प्रचारित किया जाएगा कि मोहम्मद साहब का अपमान करने वाले को भारत ने खुला छोड़ रखा है। पार्टी में अनुशासन की कार्यवाही करने का मतलब इस बात की स्वीकृति है कि इन्होंने वाकई गलत किया है। गलत किया है तो उनकी मांगों के अनुसार इन्हें सजा भी मिलनी चाहिए। हालांकि देश में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है जो मानते हैं कि नूपुर शर्मा ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे मोहम्मद साहब का अपमान हो। यानी कट्टरपंथी और भाजपा विरोधी जानबूझकर इसे मोहम्मद साहब का अपमान साबित कर रहे हैं। प्रश्न यही है कि आखिर भारत सरकार इस मामले में कहां तक विरोधी आंतरिक और बाह्य शक्तियों के दबाव में आएगीॽ भारत मुक्त विचार विमर्श का देश है जहां गैर इस्लामी पंथों‚ संप्रदायों एवं मजहबों पर खुली बहस होती है। हिंदू धर्म और देवी–देवताओं को लेकर भी अनेक प्रकार के मत व्यक्त किए जाते हैं किंतु कभी इस तरह की आक्रामकता नहीं देखी गई। इस्लामी देशों में इस तरह की बहस की गुंजाइश नहीं है। भारत उन देशों को समझाये कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहस विमर्श में बहुत सारी बातें होती हैं जिन पर हम कार्रवाई नहीं कर सकते।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

Next Post
धरती को बचाना है

धरती को बचाना है

खाद्य सुरक्षा दिवस : सबको भोजन मुहैया कराने की चुनौती

खाद्य सुरक्षा दिवस : सबको भोजन मुहैया कराने की चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend