ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पैंगोंग पर पेच………..

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
पैंगोंग पर पेच………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तैशीगोंग एक गांव है जो १९६२ तक लद्दाख में आता था। भारत की सेना यहां तक गश्त करने जाया करती थी। इस समय यह चीन अधिग्रहित तिब्बत में है और भारत की सीमा से करीब ५५ किलोमीटर दूर है। जाहिर है चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए लगातार भारत के इलाकों पर कब्जा करता जा रहा है। लेह से पैंगोंग झील पूर्वी दिशा में तकरीबन १२० किलोमीटर दूर है। यह झील सामरिक‚ ऐतिहासिक और राष्ट्रीय सम्मान की दृष्टि से भारत के लिए अति महत्वपूर्ण मानी जाती है। भारत के लेह का बहुत सामरिक महत्व है।

इसके पूर्व में अक्साई चिन तथा तिब्बत और उत्तर में चीन का शिनिजयांग प्रांत है। १९६२ तक भारतीय सेना पैंगोंग झील में फिंगर ८ तक गश्त किया करती थी। भारत चीन युद्ध के बाद सेना की गश्त इस इलाके में अनियमित हो गई और यहीं से सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो गया। इस समय भारत का प्रभाव फिंगर ३ तक है और यहां धनसिंह थापा चौकी स्थापित है जहां से सेना फिंगर ४ तक जाती है। यहां २५ से ३० सैनिक ही बैठते हैं और ऐसा चीन से दबाव के कारण होता है। पैंगोंग के दक्षिण में बॉटल नेक एरिया है‚ इस पर भी चीन ने अधिकार जमा लिया है। यह इलाका बाइकर्स के लिए स्वर्ग माना जाता है‚ लेकिन यहां किसी को जाने की अनुमति नहीं है। भारत पाकिस्तान के बीच वाघा सीमा जहां पर्यटकों की पसंदीदा जगह मानी जाती है‚ भारत चीन सीमा रेखा पर ऐसे कई सुंदर प्राकृतिक स्थान हैं‚ लेकिन वहां जाने की अनुमति मिलना मुश्किल होता है या जाने ही नहीं दिया जाता है‚ यह सब चीन के दबाव का नतीजा है। बॉटल नेक एरिया एक वैली है जो पैट्रोल प्वाइंट १६ के पास है।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

इन इलाकों में सुरक्षा चिंताओं को लेकर आईबी ने एक रिपोर्ट भी गृह मंत्रालय को सौंपी थी। इस समय पैंगोंग के आसपास चीन द्वारा नये पुल के निर्माण की खबरें आई है। यह दोनों पुल चीन की सेना की स्थिति को बहुत मजबूत कर सकते है। खासकर पैंगोंग झील पर चीन लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और इसका पता फिंगर की स्थिति से चलता है। पैंगोंग से सटी पर्वतमालाओं के बीच एक फिंगर से दूसरे की दूरी सामान्यतया २ से ३ किलोमीटर होती है। रणनीतिक तौर पर भी इस झील का काफी महत्व है‚ क्योंकि ये झील चुशूल घाटी के रास्ते में आती है। चीन इस रास्ते का इस्तेमाल भारत पर हमले के लिए कर सकता है। पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील शीत काल में जम जाती है। १३४ किलोमीटर लंबी और ५ किलोमीटर चौड़ी हिमालय की इस झील में ग्रीष्म काल में भारत और चीन के नौका गश्ती दल अक्सर आमने–सामने होते हैं और अधिकांश झड़पें इसी समय होने की आशंका बढ़ जाती है। पैंगोंग त्सो झील के दूसरी और चीन का सीपेक हाईवे का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है जो उसे पाकिस्तान से जोड़ता है। भारत के लिए यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यदि चीन का आधिपत्य फिंगर ८ से बढ़कर फिंगर ३ तक हो गया तो भारत की सप्लाई लाईन पूरी तरह से कट जाएगी। चीन आसानी से दौलत बेग ओल्डी‚ मार्समिक पास‚ गलवान नाला‚ छांग छेन्मो‚ रेस्लांग लॉ से डेमजोंग‚ दक्षिण चुशूल न्योमा पर कब्जा करने के लिए मजबूत स्थिति में होगा और वहां से लेह बहुत पास होगा।

यह समूचा क्षेत्र भारत के लिए कितना अहम है इसका पता इसी से चलता है कि श्योक तथा काराकोरम दर्रे के बीच दौलत बेग ओल्डी सोलह हजार फीट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित एक पठार है। यहां दुनिया की सबसे ऊँची हवाई पट्टी भी है जो चीन और पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए सामरिक रूप से भारत को बढ़त देती है। १९६२ के युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने चुशूल घाटी के दक्षिण–पूर्वी छोर के पहाड़ी दर्रे रेजांग दर्रा में चीनी सेना को रौंद दिया था। इसके कई सालों बाद २०१७ में पैंगोंग झील के किनारे कुछ भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

भारत के ऐतिहासिक सिल्क रोड के केंद्र में कभी लेह हुआ करता था और चीन पर उसकी नजर बनी हुई है। भारत इस इलाके में आधारभूत संरचना का निर्माण इस समय तेजी से कर रहा है और यह चीन को चुनौतीपूर्ण नजर आता है‚ जिसके कारण वह सीमा पर तनाव बढ़ाए हुए है। इस समय दारबुक–श्योक–दौलत बेग ओल्डी रोड पर तेजी से काम कर रहा है। यह सड़क वास्तविक नियंत्रण रेखा के समांतर है और इसकी ऊँचाई तेरह हजार से सोलह हजार फुट है। यह सड़क लेह को काराकोरम दर्रे से जोड़ती है तथा चीन के शिन्जियांग प्रांत से लद्दाख को अलग करती है। पैंगोंग पर आगे बढ़कर चीन गलवान घाटी को नियंत्रण में लेना चाहता है। गलवान घाटी लद्दाख और अक्साई चिन के बीच भारत–चीन सीमा के नजदीक स्थित है। यहां पर वास्तविक नियंत्रण रेखा अक्साई चिन को भारत से अलग करती है। दरअसल‚ प्राकृतिक और भौगोलिक जटिलता की वजह से दोनों देशों के बीच कई स्थान ऐसे हैं‚ जहां सीमांकन हो ही नहीं पाया है। यही हकीकत है भारत और चीन को अलग करने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा की। भारत चीन के साथ तकरीबन साढ़े तीन हजार किमी लंबी सीमा रेखा साझा करता है। चीन इस रेखा को दो हजार किमी की बताता है और भारत के कई इलाकों पर अवैधानिक दावा जताता है।

२०१७ में पैंगोंग में भारतीय सेना और चीनी सेना आमने–सामने हुई थी और इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई स्तर की बातचीत हो चुकी है जो बेनतीजा रही है। चीन जहां इन क्षेत्रों में नये निर्माण करते जा रहा है वहीं भारत के नये निर्माण पर वह कड़ा विरोध जताता रहा है। चीन ने पैंगोंग झील के पार एक दूसरे पुल का निर्माण कथित रूप से शुरू कर दिया है जो भारी बख्तरबंद वाहनों को आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आजादी के बाद से ही भारत का चीन और पाकिस्तान से सीमा विवाद को लेकर अलग–अलग रु ख रहा है। भारत ने पाकिस्तान को लेकर अक्सर जैसी आक्रामकता दिखाई है वैसी आक्रामकता चीन को लेकर नहीं देखी गई है। यही कारण है कि चीन सामरिक रूप से भारत पर निर्णायक बढ़त लेने में कामयाब रहा है। बहरहाल‚ वास्तविक नियंत्रण रेखा का लगातार उल्लंघन करने से रोकने के लिए चीन के खिलाफ भारत को सख्ती से पेश आने की जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
निकहत के गोल्ड़न पंच ने जगाई उम्मीदें

निकहत के गोल्ड़न पंच ने जगाई उम्मीदें

दिल्ली से आज पटना आएंगे लालू यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का करेंगे ऐलान

दिल्ली से आज पटना आएंगे लालू यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का करेंगे ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend