ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली से आज पटना आएंगे लालू यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का करेंगे ऐलान

UB India News by UB India News
May 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद
0
दिल्ली से आज पटना आएंगे लालू यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का करेंगे ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार की शाम पटना आ रहे हैं. लालू 6 बजे दिल्ली से इंडिगो के सेवा विमान से पटना के लिए रवाना होंगे. लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के अंतिम मामले डोरंडा कोषागार में भी जमानत मिलने के बाद पहली बार पटना पहुंच रहे हैं. लालू प्रसाद के साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती के भी पटना आने की सूचना है. लालू प्रसाद यादव फिलहाल अपनी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं. एम्स के डॉक्टरों से पटना आने की इजाजत मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव आज शाम पटना पहुंचेंगे.

लालू के साथ मीसा भी आएंगी पटना
बिहार में पांच सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हैं। विधायकों की संख्या जो समीकरण बन रहे हैं उसके मुताबिक बीजेपी से दो, राजद से दो और जदयू एक उम्मीदवारो को राज्यसभा भेज सकता है। राजद की तरफ से मीसा भारती का नाम राज्यसभा के लिए लगभग तय माना जा रहा है। एक सीट पर पेंच फंसा है। वहीं बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं जदयू में आरसीपी सिंह को लेकर सस्पेंस बरकरार है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जानकारी दी है कि पटना आने के बाद लालू यादव राज्यसभा के दोनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

जगदानंद सिंह ने कहा है कि राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर की घोषणा कब होगी ये तो राजद सुप्रीमो ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने के बाद ही लालू यादव को बिहार आना था। लेकिन उनकी तबियत खराब है और वो चिकित्सकों की निगरानी में है। डाक्टरों ने जमानत मिलने के बाद उन्हें पटना आने की इजाजत नहीं दी थी इस वजह से वो नहीं आ पाए थे। लेकिन अब चिकित्सकों से सहमति मिलने के बाद वो बुधवार को पटना आ रहे हैं।

सियासी गलियारे के कई मसले सुलझने के आसार
राज्यसभा का चुनाव और जातीय जनगणना के मुद्दे के बीच लालू प्रसाद के पटना लौटने पर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ जहां राज्यसभा के उम्मीदवारों को लेकर जदयू में उथल-पुथल मचा हुआ है, तो वहीं जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक की तारीख भी सामने आ चुकी है. नीतीश कुमार और तेजस्वी के बीच बढ़ रही नजदीकियों के कारण भाजपा में चिंतन मंथन जारी है. पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग गये थे, जहां बंद कमरे में नीतीश और तेजस्वी के बीच लगभग एक घंटे मुलाकात हुई. इसके बाद ही बिहार में नये समीकरण पर बहस चल रही है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव के आने से बिहार के बदल रही सियासत में कोई नया एंगल मिल सकता है.

रास के दूसरे उम्मीदवारों को लेकर होगा फैसला
वैसे लालू प्रसाद के लिए राजद के दूसरे उम्मीदवार का चयन भी आसान नहीं है. पटना प्रवास के दौरान उन्हें पार्टी के दूसरे उम्मीदवार के नाम को भी अंतिम रूप देना है. वैसे राज्य में दो सीटें राजद को मिलेंगी. एक सीट पर लालू की बेटी मीसा भारती को उम्मीदवार बनाया जा रहा है. वहीं दूसरे उम्मीदवार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. राजद को दूसरी सीट पक्की करने के लिए कांग्रेस विधायकों का समर्थन चाहिए होगा. ऐसे में माना जा रहा है लालू प्रसाद यादव के पटना आने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.

सीबीआई ने भी की थी छापेमारी
लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने से चंद रोज पहले ही रेलवे में नौकरी देने के नाम पर हुए फर्जीवाड़े मामले में सीबीआई ने राबड़ी आवास सहित 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. राबडी आवास पर लगभग 13 घंटे तक छापेमारी चली थी जिसके बाद कई दस्तावेज और हार्ड डिस्क सीबीआई उठाकर ले गई थी. सीबीआई की छापेमारी पर लालू प्रसाद यादव अब तक चुप रहे हैं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भारत से बाहर लंदन सेमिनार में भाग लेने गए हुए थे. माना जा रहा है कि पटना पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव तमाम मुद्दों पर खुलकर बातें सामने रखेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस , समाजवादी पार्टी के समर्थन में राज्यसभा के लिए क‍िया अपना नामांकन

कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस , समाजवादी पार्टी के समर्थन में राज्यसभा के लिए क‍िया अपना नामांकन

क्वॉड शिखर: मोदी ने बताई और दिखाई दिशा

क्वॉड शिखर: मोदी ने बताई और दिखाई दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend