ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगाई बढ़ाएगा तापमान !

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, राष्ट्रीय
0
महंगाई बढ़ाएगा तापमान !

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कहावत है कि जब संकट आते हैं तो हर तरफ से आते हैं। यही हाल महंगाई का भी है खासकर भारत के लिए। अब विशेषज्ञों का आकलन है कि लंबे समय तक उच्च तापमान की स्थिति भी भारत के लिए नुकसानदेह है‚ क्योंकि इससे महंगाई में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है। मूड़ीज इंवेस्टर्स सर्विस का कहना है कि भारत की आर्थिक बढ़त के अस्थिर होने को भौतिक जलवायु जोखिमों के प्रति भारत के अत्यधिक नकारात्मक ऋण जोखिम से जोड़़ा जा सकता है। भारत का एक बड़़ा भाग ऊष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पड़़ता है। दीर्घावधि में यह स्थिति अत्यंत नुकसानदायक हो सकती है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि भारत में गर्मी की लहर आम बात है। यह आमतौर पर मई और जून में अधिक होती हैं‚ लेकिन अब मौसम में असामान्य उतार चढ़ाव आने लगे हैं। इस साल देश की राजधानी दिल्ली में मई में गर्मी की पांचवीं लहर चलती देखी गई‚ और अधिकतम तापमान ४९ डि़ग्री सेल्सियस तक चढ़ गया था। विशेषज्ञों का आकलन है कि लंबे समय तक उच्च तापमान की स्थिति देश के उत्तर–पश्चिम के अधिकांश हिस्से को प्रभावित करेगी‚ जिससे गेहूं उत्पादन पर असर पड़़ेगा। साथ ही यह बिजली संकट के कारण कटौती का कारण भी बन सकता है। केंद्र सरकार ने अत्यधिक गर्मी के चलते जून‚ २०२२ को समाप्त होने वाले फसल वर्ष के लिए गेहूं उत्पादन के अपने अनुमान को ५.४ प्रतिशत घटाकर १५ करोड़़ टन कर दिया है। कम उत्पादन और वैश्विक स्तर पर गेहूं की अधिक कीमतों को भुनाने के लिए निर्यात बढ़ने से घरेलू स्तर पर महंगाई का दबाव बढ ़गया‚ जिसके चलते सरकार को गेहूं निर्यात रोकने का फैसला लेना पड़़ा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब रूस–यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बाद भारत गेहूं की मांग के वैश्विक अंतर को पूरा करने में सक्षम हो सकता था। निर्यात पर रोक से हालांकि महंगाई को कम करने में कुछ हद तक मदद मिलेगी‚ लेकिन इससे निर्यात और बाद में वृद्धि को नुकसान होगा। रूस–यूक्रेन सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर गेहूं की कीमतों में ४७ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिबंध के कारण भारत के निर्यात भागीदारों को गेहूं की कीमतों में और उछाल का सामना करना पड़़ सकता है। बढ़ता तापमान सेहत के लिए नुकसानदायक तो था ही अब यह जेब के लिए भी नुकसानदेह होने वाला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
चीन को घेरने की कवायद

चीन को घेरने की कवायद

पैंगोंग पर पेच………..

पैंगोंग पर पेच...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend