ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कथित जहरीली शराब से गया 3, औरंगाबाद में 3 और मधेपुरा 2 की मौत

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in खास खबर, जिलावार, दुर्घटना, पटना
0
कथित जहरीली शराब से गया 3,  औरंगाबाद में 3 और मधेपुरा 2 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कथित जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई है। गया 3 लोगों की मौत हुई है। 8 लोगों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है। वहीं, औरंगाबाद में शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हुई है। 2 लोगों का इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि सभी ने सोमवार शाम एक साथ शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

औरंगाबाद में भी 3 लोगों की मौत

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

औरंगाबाद में भी मंगलवार को 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि सभी लोगों ने सोमवार रात को मदनपुर थाना के खिरियावां में शराब पी थी। आज सुबह तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले गए तब तक 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से तीनों की मौत हुई है।

मृतकों में खिरियावां निवासी 52 वर्षीय शिव साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई निवासी अनिल शर्मा और सलैया निवासी शिक्षक संतोष साव शामिल थे। वहीं 2 लोगों का शेरघाटी में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

गया में मृतकों के परिजनों बोले-

मामला नक्सल प्रभावित इलाके आमस के पथरा गांव का है। सोमवार देर रात 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2 लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जिसमें एक ने दम तोड़ दिया। गया में मौत का आंकड़ा 3 हो गया है। बाकी 7 लोग आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

परिजनों का साफ-साफ कहना है कि मरने वालों ने सोमवार की रात शराब पी थी। जहरीली शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। मरने वालों के नाम अर्जुन पासवान और अमर पासवन थे। दोनों चाचा-भतीजा हैं। मगध मेडिकल कॉलेज में अजय पासवान और सुमन पासवान का इलाज चल रहा है।

पापा रात में शराब पीकर आए थे

मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर किए मरीजों में से एक बच्ची ने बताया कि उसके पापा रात में शराब पी कर घर आए थे। रात 9 बजे के आसपास उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने कहा कि पेट में काफी दर्द हो रहा है। उलटी और दस्त भी करने लगे। इस पर उन्हें आमस सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

वहां के डॉक्टरों ने कहा कि कुछ नहीं है शराब पीने से तबीयत बिगड़ी है। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत और भी बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर गांव के लोग आमस थाना परिसर, आमस अस्पताल में बड़ी संख्या में डेरा डाले हुए हैं।

बहरहाल मौत कैसे हुई है। इस बाबत प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन पीड़ित परिवार व गांव वाले साफ तौर पर कह रहे हैं कि जहरीली शराब पीने की वजह से ही लोगों की मौत हुई और तबीयत बिगड़ी है।

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के घोषई में जहरीली शराब पीने से एक परिवार में साला-बहनोई की मौत हो गई। रविवार की रात्रि सुबोध झा के घर में हुई पार्टी में सरहसा निवासी दामाद आलोक झा ने साला के साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, शराब पीने के बाद बीमार सुबोध झा के पुत्र अभिनव कुमार उर्फ गोलू की मौत सोमवार को इलाज के दौरान हुई। दोनों की मौत को लेकर चिकित्सक ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों की सांस रूक जाने के कारण मौत हो गई। वहीं घोषई पंचायत वार्ड संख्या निवासी मनोज झा के पुत्र प्रभात कुमार की भी स्थिति नाजुक है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार,टेंडर और खरीद-फरोख्त में कमीशन का आरोप था

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार,टेंडर और खरीद-फरोख्त में कमीशन का आरोप था

अतीत में हिंदुओं के आस्था केंद्रो पर कितने और किस–किस प्रकार के अत्याचार हुए………..

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में फैसला टला, 26 मई को अगली सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend