ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कानून के हाथ उस तक एक न एक दिन जरूर पहुंचेंगे………..

UB India News by UB India News
May 24, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
डोमिनिका अदालत ने चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को रोका, मारपीट का आरोप

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपराधी राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो तो विदेश में भी सरकारों और अदालतों से सहानुभूति और राहत हासिल करने में उसे कोई दिक्कत नहीं होती । सरकार ड़ोमिनिका जैसे छोटे से देश की हो तो कहने ही क्या। इसी धारणा पर मुहर लगाते हुए ड़ोमिनिका की सरकार ने पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को राहत देते हुए पिछले साल मई में एंटीगुआ और बारबुड़ा से उसके खिलाफ ‘संदिग्ध परिस्थितियों में और अवैध रूप’ से देश में प्रवेश करने के आरोपों को वापस ले लिया है। इस कार्रवाई से भारत को जोरदार झटका लगा है तो वहीं चोकसी को बड़़ी राहत मिली है। चोकसी को एंटीगुआ और बारबुड़ा से लापता होने के बाद पिछले साल मई में कैरेबियाई द्वीपीय देश ड़ोमिनिका ने उसे हिरासत में लिया था। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कथित तौर पर १३‚५०० करोड़़ रुपये का घोटाला करने के बाद जांच से बचने के लिए भागकर एंटीगुआ और बारबुड़ा चला गया था और वहां की नागरिकता ले ली थी। इस मामले में उसका भांजा नीरव मोदी सह अभियुक्त है। ड़ोमिनिका के उच्च न्यायालय ने चोकसी को ५१ दिनों के बाद जमानत दी थी। इस दौरान भारत ने उसे वापस लाने की जोरदार कोशिश की थी और इसके लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम वहां पर निजी विमान के साथ ड़ेरा ड़ाले हुए थी। सीबीआई पर आरोप भी लगेे थे कि यह चोकसी को जबरन पकड़़कर लाई है। चोकसी के प्रवक्ता ने लंदन में बताया कि ड़ोमिनिका में अवैध तरीके से दाखिल होने के सभी मामलों की कार्रवाई २० मई को वापस ले ली गई। इस घटनाक्रम से चोकसी की बाछें खिल गई हैं क्योंकि भारत को चोकसी को वापस लाने की कार्रवाई अब अधर में लटक गई है क्योंकि मामले वापस लेकर ड़ोमिनिका ने इस बात को मान्यता दी है कि उनके देश में चोकसी के खिलाफ कभी कोई मामला नहीं था। आरोप है कि चोकसी को कथित रूप से एंटीगुआ से जबरन भारत के एजेंटों द्वारा निकाला गया था। उसे ड़ोमिनिका ले जाया गया‚ जहा ंउसेअवैध तरीके से अधिकारियों को सौंपा गया। ड़ोमिनिका सरकार की इस हरकत ने चोकसी को राहत ही नहीं दी है बल्कि उसके हौसले और बुलंद कर दिए हैं। उसकी कानूनी टीम अपने मुवक्किल के खिलाफ हुए मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में न्याय की मांग करेगी। इसे कहते हैं चोरी और सीनाजोरी। देखते हैं कितने दिन वह ऐसे मौज कर पाता है। वह भारत का सबसे बड़़ा अपराधी है। कानून के हाथ उस तक एक न एक दिन जरूर पहुंचेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

Next Post
सवाल उठाने वाले कौन हैंॽ

सवाल उठाने वाले कौन हैंॽ

कथित जहरीली शराब से गया 3,  औरंगाबाद में 3 और मधेपुरा 2 की मौत

कथित जहरीली शराब से गया 3, औरंगाबाद में 3 और मधेपुरा 2 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend