ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से तेजस्‍वी यादव ने खुद को अलग रखा ,तेज प्रताप को राज्‍य सभा भेजने की तैयारी है!

UB India News by UB India News
May 18, 2022
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से तेजस्‍वी यादव ने खुद को अलग रखा ,तेज प्रताप को राज्‍य सभा भेजने की तैयारी है!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही तेज प्रताप बाहर निकले तेज प्रताप के समर्थकों ने उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उत्‍साहित समर्थकों ने उन्‍हें घेर लिया और माला पहनाकर उनका सम्‍मान किया। ऐसे में बिहार की राजनीतिक हलकों में इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप को राज्‍य सभा भेजने की तैयारी है। जिसे लेकर शायद तेजस्‍वी यादव नाराज हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तेजस्‍वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को राज्‍यसभा भेजे जाने के पक्ष में नहीं हैं। शायद इसी बात का विरोध करते हुए वो पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

चुकि राजद परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमने वाली पार्टी है। मीसा भारती की सीट खाली होने के बाद तेज प्रताप को उनकी जगह दी जाए। इस बात की संंभावना ज्‍यादा है। इस संभावना को इससे भी बल मिलता है कि तेज प्रताप यादव बिहार के स्‍थानीय नेताओं से लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। इस वजह से उन्‍होंने खुद को पार्टी से अलग भी कर रखा है। जाहिर सी बात है माता राबड़ी देवी को तेज प्रताप यादव की चिंता होगी ही। लालू प्रसाद यादव भी तेज प्रताप के भविष्‍य को लेकर चिंतित होंगे ही। ऐसे में उन्‍हें बिहार की लोकल राजनीति से अलग कर राज्‍यसभा भेजने का विचार लालू प्रसाद यादव का भी हो। हालांकि इस विषय पर आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से जब पूछा गया तो उन्‍होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। उन्‍होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है, उन नामों को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के सामने भेज दिया गया है। राजद सुप्रीमो अब इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

राज्यसभा के दोनों उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से कौन है, पार्टी की तरफ से जिन नामों की चर्चा हुई है उसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। जबकि पार्टी कार्यालय में तेज प्रताप जिंदाबाद के नारे लगाए गये। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर उनका नाम लिफाफे में बंद हो गया है। इसलिए ही उनके समर्थकों की तरफ से तेज प्रताप यादव को माला पहनाया गया और नारेबाजी की गई। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दो उम्मीदवारों के नामों में एक नाम तेज प्रताप का है या नहीं। अब्दुलबारी सिद्दीकी से जब इस संबंध में पूछा गया तो वे भी इस संबंध में कुछ भी बोलने से बचते दिखे।

वहीं, तेजस्‍वी यादव के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में न पहुंंचने पर मीसा भारती से जब इस विषय पर सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि तेजस्वी यादव किसी और मीटिंग में थे। इसलिए इस बैठक में शामिल नहीं हो सके लेकिन सवाल यह है कि इस बैठक से महत्‍वपूर्ण बैठक शायद कोई बैठक नहीं हो सकती थी। दिल्ली से आने के बाद तेजस्वी यादव सीधे अपने आवास 10 सर्कुलर रोड गए लेकिन इस बैठक में मौजूद नहीं हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए लंदन गए तेजस्वी

आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए लंदन गए तेजस्वी

कांग्रेस राजद की तल्खी में ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा

कांग्रेस राजद की तल्खी में ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend