ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल की खाड़ी में उठा ‘असानी’ चक्रवात बिहार में तेज आंधी और बारिश के आसार

UB India News by UB India News
May 10, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बंगाल की खाड़ी में उठा ‘असानी’ चक्रवात बिहार में तेज आंधी और बारिश के आसार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में ‘असानी’ चक्रवात (Asani Cyclone Update) असर दिखाने लगा है। यह ओडिशा, बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार तक अपना असर दिखाएगा। इसके कारण पटना और गया में 11-12 मई को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार के पूर्वी और दक्षिणी भागों में इसका असर बादलों की आवाजाही और तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा तो उत्‍तर बिहार में बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती असर से पहले कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश के आसार
बिहार में असानी चक्रवात का असर मंगलवार की शाम या बुधवार से दिखने की उम्‍मीद है। इससे पहले पुरवा हवा का असर दिखता रहेगा। बिहार में पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश का सिलसिला अब थोड़ा कमजोर हुआ है। बावजूद इसके असानी चक्रवात के असर से पहले राज्‍य के उत्‍तर पूर्वी हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा और दरभंगा आदि जिलों में बारिश के आसार हैं। इनके आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना बना रहेगा।

जानिए क्‍या है असानी चक्रवात और क्‍या होगा इसका असर
असानी चक्रवात का सर्वाधिक असर बंगाल, ओड‍िशा और आंध्रप्रदेश में देखने को मिलेगा। इस चक्रवात में हवा की रफ्तार 90 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांक‍ि बिहार तक आते-आते इसका असर काफी कम हो जाएगा। इस चक्रवात को श्रीलंका की ओर से नामकरण किया गया है। असानी का असर सिंहली भाषा में क्रोध होता है। इसके बाद क्षेत्र में अगला जो भी चक्रवात उठेगा, उसका नाम सीतारंग होगा। यह नाम थाईलैंड का दिया हुआ है। भविष्‍य में उठने वाले कई चक्रवातों के नाम पहले से तय हो चुके हैं। यह नामकरण क्षेत्र के अलग-अलग देश करते हैं। सभी देशों को बारी-बारी से मौका दिया जाता है।

पटना में 12 और 13 को हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार असानी तूफान भारत के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 24 घंटे के दौरान तूफान की सक्रियता में तेजी आएगी। जिससे 10 मई को ओडिशा, आंध्र, पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल बिहार में पिछले 10 दिनों से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवा का प्रभाव सतह से 1.5 किमी ऊपरी हिस्से तक है।

8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं। इस सिस्टम की वजह से 24 घंटे के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, शिवहर में 2 से 19 एमएम तक बारिश होगी।

पटना में दिन का तापमान रहा स्थिर, रात में चढ़ा पारा

पटना में 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान स्थिर रहा है। इस दौरान 7 से 13 किमी प्रति घंटा से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी की तरफ से हवाएं चल रही थी। रात में पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 10 मई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 11 और 12 मई को हल्की बारिश, वज्रपात होने की आशंका है। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द, एग्जाम शुरू होने के छह मिनट पहले ही लीक हो गया पेपर

बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द, एग्जाम शुरू होने के छह मिनट पहले ही लीक हो गया पेपर

बिहार में बनेगा 270 फीट ऊंचा विराट रामायण मंदिर

बिहार में बनेगा 270 फीट ऊंचा विराट रामायण मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend