ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम अदालत का बड़ा संदेश

UB India News by UB India News
April 22, 2022
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, कहा- बनाए रखें यथास्थिति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने के निर्देश देकर अदालत ने बड़ा संदेश दिया है।

शीर्ष अदालत ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर केंद्र सरकार व अन्य को नोटिस भी जारी किया। याचिका में दावा किया गया था कि दंगों के नाम पर मुस्लिमों के घरों व दुकानों को तोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकाली थी और वहां दोनों समुदायों के बीच काफी हिंसा हुई। इसके बाद भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी ) ने दिल्ली पुलिस की मदद से बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत इलाके में एक मस्जिद के पास कई पक्के और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया था।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

एनडीएमसी की इस बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कई पक्षों में भारी नाराजगी देखी गई। कई दुकानदार और घरों के मालिकों के पास जमीन और दुकानों के वैध कागजात होने के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी गई और ढांचों को जमींदोज कर दिया गया। जबकि अवैध ढांचे को गिराने से पहले नियम है कि जमीन मालिक को कम से कम 5 दिन पहले और ज्यादा-से-ज्यादा 15 दिन की समयसीमा के भीतर नोटिस जारी किया जाता है। यहां इस नियम की घोर अवहेलना की गई। सबकुछ इतनी जल्दी अंजाम दिया गया कि अवैध ढांचा गिराए जाने के साथ ही वैध ढांचे भी गिरा दिए गए। यहां तक कि सर्वोच्च अदालत के आदेश देने के बावजूद बुलडोजर अभियान इस तर्क के साथ जारी रहा कि आदेश की प्रति उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।

हास्यास्पद तथ्य है कि डिजिटल युग में भी शीर्ष अदालत का आदेश संबंधित महकमे तक पहुंचने में पौने दो घंटे का वक्त लगा। दोबारा अदालत को बताया गया कि अभियान जारी है, इसके बाद अदालत ने फिर निर्देश जारी किया तब जाकर बुलडोजर पर ब्रेक लगाया गया। अदालत ने हालांकि देश भर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान को सही करार दिया और ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अलबत्ता, अदालत को अगली सुनवाई में उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जिनके आशियाने वैध दस्तावेज होने के बावजूद ढहा दिए गए। हां, दोषियों पर सख्ती भी जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
इन सबके पीछे एक सुनियोजित तंत्र हैं…………

इन सबके पीछे एक सुनियोजित तंत्र हैं............

भारत में नगरीय ऊष्मा दीपों के विस्तार में मानवजनित कारक……..

भारत में नगरीय ऊष्मा दीपों के विस्तार में मानवजनित कारक........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend