ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी सोमवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, कई योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

UB India News by UB India News
April 17, 2022
in खास खबर
0
पीएम मोदी सोमवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, कई योजनाओं की  रखेंगे आधारशिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 18 अप्रैल से अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे।  इस दौरान उनका कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम मोदी 18 अप्रैल को गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे और अगले दिन वह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

उसी दिन वह जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे। 20 अप्रैल को वह गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और बाद में दाहोद में आदिजाती महा सम्मेलन में भाग लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर फॉर स्कूल्स
छात्रों को समग्र शिक्षण देने के परिणामों को बढ़ाने के लिए केंद्र प्रति वर्ष 500 करोड़ से अधिक डेटा सेट एकत्र करता है और व्यापक डेटा विश्लेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीनी शिक्षण का उपयोग करके उनका सार्थक विश्लेषण करता है. केंद्र शिक्षकों और छात्रों की दैनिक ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करने में मदद करता है, छात्रों के सीखने के परिणाम का केंद्रीकृत योगात्मक और आवधिक मूल्यांकन करता है. स्कूलों के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विश्व बैंक द्वारा वैश्विक रूप से एक सर्वोत्तम प्रणाली माना गया है और इसके बारे में जानने के लिए अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है.

19 अप्रैल को दियोदर में पीएम मोदी
अगले दिन यानी 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री बनासकांठा के दियोदर जायेंगे. वहां बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे. 20 अप्रैल को गांधीनगर में पीएम मोदी ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट इनोवेशन समिट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री दाहोद में आयोजित आदिजाति महा सम्मेलन में शिरकत करेंगे. यहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित प्रमुख वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है. आशा है कि रेडियो स्टेशन लगभग 1700 गांवों के 5 लाख से अधिक किसानों से जुड़ेगा. प्रधानमंत्री पालनपुर में बनास डेयरी संयंत्र में पनीर उत्पादों और मट्ठा पाउडर के उत्पादन के लिए विस्तारित सुविधाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. साथ ही, प्रधानमंत्री गुजरात के दामा में स्थापित जैविक खाद और बायोगैस संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री खिमाना, रतनपुरा-भीलडी, राधनपुर और थावर में स्थापित होने वाले 100 टन क्षमता के चार गोबर गैस संयंत्रों की आधारशिला रखेंगे.

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन
प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) का शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रॉस घेब्रेयसस भी उपस्थित रहेंगे. जीसीटीएम दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक आउटपोस्ट केंद्र होगा. यह वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम
18 अप्रैल 2022: शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की यात्रा करेंगे.

19 अप्रैल 2022: सुबह करीब 9:40 बजे बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

19 अप्रैल 2022: दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे.

20 अप्रैल 2022: लगभग 10:30 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

20 अप्रैल 2022: दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post

Why Brazilian Brides Is Better/worse Than (alternative)

आकर्षक है महाबोधि सांस्कृतिक केंद्रः नीतीश

आकर्षक है महाबोधि सांस्कृतिक केंद्रः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend