ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को गुजरात के भुज (Bhuj) को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (KK Patel Super Speciality Hospital) का उद्घाटन किया। 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण श्री कच्छी लेवा पटेल समाज की ओर से किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह 200 बिस्तरों वाला कच्छ का पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है।

आयुष्मान भारत योजना और जनऔषधि योजना से हर साल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के लाखों करोड़ रुपए इलाज में खर्च होने से बच रहे हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीज़ों की सुविधाएं और बढ़ेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/wx4A8W3VV9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2022

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है।

भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। आज इस क्षेत्र में अनेक आधुनिक मेडिकल सेवाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिल रहा है।

मोदी ने कहा कि 200 बेड का ये सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कच्छ के लाखों लोगों को सस्ती और बेहतरीन इलाज की सुविधा देने वाला है। ये हमारे सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के परिवारों को और व्यापार जगत के अनेक लोगों के लिए भी उत्तम इलाज की गारंटी बनकर सामने आने वाला है।

10 सालों में मिलेंगे रिकार्ड डाक्टर

देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास, इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि योजना से हर साल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के लाखों करोड़ रुपये इलाज में खर्च होने से बच रहे हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों की सुविधाएं और बढ़ेगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।।

अस्पताल में ये सुविधाएं मिलेंगी

पीएमओ ने कहा, ‘अस्पताल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी (कैथलैब), कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और अन्य सहायक सेवाएं जैसे प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।’ इसके अलावा, पीएमओ ने कहा ये अस्पताल क्षेत्र के लोगों सस्ती कीमत पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
अमेरिका को ऐसा किसी ने नहीं झाड़ा, गजब डिप्‍लोमेसी है! जयशंकर के वो जवाब जिनपर फिदा है पब्लिक

अमेरिका को ऐसा किसी ने नहीं झाड़ा, गजब डिप्‍लोमेसी है! जयशंकर के वो जवाब जिनपर फिदा है पब्लिक

भारत विरोधी साज़िश रचनेवालों से हिंदू, मुसलमान दोनों सतर्क रहें

भारत विरोधी साज़िश रचनेवालों से हिंदू, मुसलमान दोनों सतर्क रहें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend