ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छोटी पत्रकारिता की चुनौतियां……….

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, मीडिया
0
छोटी पत्रकारिता की चुनौतियां……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यों आज के जमाने में कोई जगह छोटी–बडी नहीं कही जा सकती। एक पत्रकार दिल्ली में पिट सकता है तो किसी मामूली से नगर में भी पिट सकता है। फर्क है तो इतना कि दिल्ली वाले की ‘खबर’ आसानी से ‘हल्ला’ बन सकती है‚ और उसके लिए कुछ दल एनजीओ या नेता खडे हो सकते हैं‚ लेकिन किसी मामूली कस्बे की वैसी ही खबर खुद मीडिया से बाहर आती है। उसका कोई ‘फॉलोअप’ नहीं होता। ऐसी खबरें जैसे पैदा होती हैं‚ वैसे ही मर जाती हैं। उन्हें स्थानीय मीडिया भी भूल जाता है और बडे मीडिया के लिए तो ऐसे मुद्दे तब तक होते ही नहीं जब तक ऐसे मुद्दे उनके एजेंडे के अनुकूल न हों या ऊपर से जोर न हो या कहीं कोई चुनाव न हों या कि घटना का कोई जातिगत या धर्मिक मानी न हों। वो एक दल के लिए लाभकारी और दूसरे के लिए हानिकारी न हो।

मध्य प्रदेश के ‘सीधी’ जिले में उन पत्रकारों के साथ थाने में जो किया गया वह हर हाल में निंदनीय है। सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो में कोई आधा दर्जन पत्रकार नंगे खडे हैं‚ उनके तन पर सिर्फ कच्छे हैं। उनका कसूर इतना है कि वे एक प्रोटेस्ट को कवर करने गए थे। हो सकता है कि उन्होंने नारे भी लगाए हों. लेकिन इतने से ‘अपराध’ के लिए इस तरह से उनको नंगा करना कहां का कानून हैॽ ऐसा आचरण तो आज किसी आम अपराधी तक के साथ नहीं किया जा सकता। ऐसा करके वे उनको शमिदा करना चाहते थे‚ उनके स्वाभिमान को तोडना चाहते थे। यही आपत्तिजनक है।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

अगर इन पत्रकारों ने कानून तोडा है‚ तो उसके लिए केस करिए‚ सजा दिलवाइए लेकिन इस तरह नंगा करना‚ उनको शर्मसार करना कहां का कानून हैॽ इसका क्या जवाब है। सिर्फ दो पुलिसवालों को ‘सजा’ देने से इस अपराध की भरपाई नहीं की जा सकती। यह बताता है कि छोटे शहरों में पुलिस का आचरण कैसा हैॽ वह जब पत्रकारों के साथ ऐसा कर सकती है तो आम आदमी के संग क्या न करती होगीॽ यह सहज ही सोचा जा सकता है।

हमारा उद्देश्य इस घटना के मूल कारकों की खोजबीन करना नहीं है। वह जांच करने वालों का काम है। वो करे। हम यह भी नहीं पूछ रहे कि इस केस में ‘पहला पत्थर किसने मारा’ और कि जवाब में दूसरे ने क्या किया और बाकियों ने क्या कियाॽ अगर वह कानूनन अपराध है‚ तो करने वाले को सजा मिलनी चाहिए‚ लेकिन अगर इन पत्रकारों ने सिर्फ एक घटना की पैरवी की है‚ या उसकी रिपोटिग का काम किया है‚ और कोई हिंसा नहीं की तो इनके संग किया गया व्यवहार किसी तर्क से भी उचित नहीं कहा जा सकता। पत्रकारों के प्रति ऐसी बदसुलूकी को देखकर एडिटर गिल्ड तक ने आकोश जताया है।

देखने की बात है कि इस प्रसंग में आगे क्या होता है और इन पत्रकारों को न्याय मिलता है कि नहींॽ आगे ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं‚ इसके लिए जरूरी है कि हम आज के पत्रकार तेजी से बदलते समाज और मीडिया की नई चुनौतियों को समझें ताकि ऐसा किसी के साथ न हो। इसके लिए हमें मीडिया की ‘प्रकृति’ को समझना होगा और सोशल मीडिया की प्रकृति को भी समझना होगा और दोनों के बीच ‘घालमेल’ करने से बचना होगा।

कहना न होगा कि सोशल मीडिया ने हमें कुछ इस तरह से आजाद किया है कि हम ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ और ‘आवारगी’ के फर्क को भूलने लगे हैं‚ और शब्द की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए भी अपने ही शब्दों की ‘शक्ति’ को भूल जाते हैं। प्रिंट मीडिया व चैनलों की भाषा किसी हद तक ‘अनुशासित’ व ‘संपादित’ भाषा होती है। वह किसी हद तक ‘तथ्य सम्मत’ होती है। फिर भी वहां इस बात का ख्याल रखा जाता है कि उस भाषा से किसी की ‘निजता’ को‚ उसके ‘स्वत्व’ या ‘व्यक्तित्व’ को चोट न पहुंचे‚ लेकिन सोशल मीडिया की भाषा ऐसी अनुशासित या संपादित नहीं होती। उसका उपयेाग करने वाले व्यक्ति को ही अपनी ‘लक्ष्मण रेखा’ बनानी होती है‚ लेकिन बहुत से लोग अपनी ‘लक्ष्मण रेखा’ बनाना या तो भूल जाते हैं या जान–बूझकर नहीं बनाते। सोशल मीडिया आदमी को सीधे ‘खुदा’ समझने की गलतफहमी में रहने लगता है। वह सोचता है कि ‘उसे चाहे जब‚ चाहे जो’ कहने का लाइसेंस हासिल है‚ और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड सकता। और यहीं वह ‘शिकार’ बन जाता है। ध्यान रहे छोटे शहरों की पत्रकारिता की चुनौतियां अलग हैं। बडे नगरों की अलग। सब कुछ आपकी ताकत के हिसाब से चलता है। इसलिए आत्मानुशासन ही सबसे बडा कवच है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
युद्ध टलने की उम्मीद

मानवता को चुनौती दे रहा यह ‘पराक्रम' 50 दिन पुराना पड़ जाएगा.........

बोचहां में दांव पर भाजपा की इज्जत, आज आखरी दिन नीतीश करेंगे प्रचार

बोचहां में दांव पर भाजपा की इज्जत, आज आखरी दिन नीतीश करेंगे प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend