ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां उपचुनाव : राजद ए टू जेड की पार्टी- तेजस्वी

UB India News by UB India News
April 9, 2022
in मुजफ्फरपुर, राजद
0
बोचहां उपचुनाव : राजद ए टू जेड की पार्टी- तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद को आज भी कहीं न कहीं MY समीकरण(मुस्लिम और यादव) वाली पार्टी के नजरिये से देखा जाता है. लेकिन जब आरजेडी की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में मिली तो अब पार्टी को वो इस चोले से बाहर निकाले में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव लगातार अब खुलकर राजद को MY नहीं बल्कि A टू Z की पार्टी बताते हैं. विधान परिषद चुनाव में उन्होंने खुलकर एक प्रयोग किया जिससे बड़ा संदेश भी बाहर निकला. सवर्ण समाज व वोटरों को साधने में जुटी राजद ने इस बार खासकर भूमिहार प्रत्याशियों पर दांव खेला था. और अब बोचहां उपचुनाव में भी तेजस्वी यादव सवर्ण वोटरों को साधने में लग गये हैं.

राजद ने 5 भूमिहार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा
बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद ने 5 भूमिहार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा. परिणाम सामने आया तो इनमें 3 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई. पटना से कार्तिकेय कुमार ने जीत दर्ज की. कार्तिकेय कुमार को खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उम्मीदवार घोषित किया था. मुंगेर से अजय सिंह तो पश्विमी चंपारण से ई सौरभ कुमार राजद के टिकट पर जीते हुए भूमिहार प्रत्याशी रहे.

RELATED POSTS

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

विधान परिषद चुनाव के दौरान प्रचार के लिए जब तेजस्वी मुजफ्फरपुर आए थे तो उन्होंने खुलकर कहा था कि राजद ए टू जेड की पार्टी है. ना कि माई समीकरण वाली. कहा था कि हमने तो हाथ आगे बढ़ा दिया है. अब आपकी बारी है. हमको अपना बनाते हुए चार कदम आगे बढ़ाइये. तेजस्वी यहां एमएलसी उम्मीदवार शंभु सिंह को जीत दिलाने के लिए सभा कर रहे थे. हालांकि यहां से राजद उम्मीदवार की हार हुई.

बोचहां उपचुनाव का रण सामने, तेजस्वी सवर्ण वोटरों को साधने में लगे
मुजफ्फरपुर में ही अब बोचहां उपचुनाव का रण सामने है. राजद उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए तेजस्वी यादव ने जोर लगाया है. विधान परिषद के ही तर्ज पर अब तेजस्वी बिहार उपचुनाव में भी सवर्ण वोटरों को अपने साथ लाने के प्रयास में हैं.

रोहुआ में सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से कहा कि राजद एमवाई की पार्टी नहीं बल्कि ए टू जेड की पार्टी है. उन्होंने याद तक दिलाया कि MLC चुनाव में राजद ने 5 भूमिहार प्रत्याशी को टिकट दिया. सवर्णों के हित की भी आरजेडी सोचती है. हकीकत यही है कि तेजस्वी यादव अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए सभी समाजों के वोटरों को अपनी ओर लेकर चलने और राजद को माई समीकरण से बाहर लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

by UB India News
July 17, 2026
0

RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

Next Post
बोचहां विधानसभा : जनता के मुद्दे नदारद हैं

बोचहां विधानसभा : जनता के मुद्दे नदारद हैं

Astrology and Internet dating

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend