ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद की नई रणनीति ने विरोधी स्‍वर को कुचल दिया

UB India News by UB India News
April 8, 2022
in पटना, राजद
0
राजद की नई रणनीति ने विरोधी स्‍वर को कुचल दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानपरिषद चुनाव 2022 की सभी प्रक्रियाएं संपन्‍न हो चुकी हैं. चुनाव के बाद उसका परिणाम भी सामने आ चुका है. इस बार का विधानपरिषद का चुनाव राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए कई मायनों में महत्‍वपूर्ण रहा है. तेजस्‍वी यादव की अगुआई में आरजेडी ने परंपरागत MY फॉर्मूला (मुस्लिम-यादव फॉर्मूला) से अलग हटते हुए चुनाव लड़ा था. नई रणनीति के तहत लड़े गए चुनाव में राजद को सफलता भी मिली है. इसके साथ ही विधानपरिषद में पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी की विपक्ष के नेता की कुर्सी भी बरकरार रही. विधानपरिषद चुनाव के लिए नई रणनीति के तहत टिकट बांटने के तेजस्‍वी यादव के फैसले के खिलाफ विरोध के सुर भी सुनाई पड़े थे, लेकिन चुनाव परिणाम ने विरोधी स्‍वर को काफी हद तक बंद कर दिया है.

बिहार विधानपरिषद चुनाव में NDA की बढ़त कायम रही, लेकिन आरजेडी उम्मीदवारों की जीत ने यह साफ कर दिया है कि उच्‍च सदन में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी राबड़ी देवी के पास ही रहेगी. बिहार विधानपरिषद में सदस्यों की कुल संख्या 75 है और विरोधी दल का नेता की कुर्सी के लिए कम से कम 8 MLC होना जरूरी है. चुनाव परिणाम से पहले विधानपरिषद में RJD सदस्‍यों की संख्या 5 थी. विधानपरिषद चुनाव में राजद ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है और विपक्ष के नेता के लिए जरूरी 8 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया है. इससे साफ हो गया है कि राबड़ी देवी ही विधानपरिषद में विपक्ष की नेता के तौर पर काबिज रहेंगी.

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

टिकट बंटवारे पर उठे थे सवाल
तेजस्वी यादव जब विधानपरिषद चुनाव के लिए टिकटों का बंटवारा कर रहे थे तब पार्टी के अंदर से ही उस पर सवाल उठाए गए थे. कई सवर्णों को टिकट देने की रणनीति को संदेह की नजरों से देखा गया था. विधानपरिषद चुनाव में कई सवर्ण प्रत्‍याशी विजयी रहे हैं. इस तरह तेजस्‍वी यादव का फैसला सही साबित हुआ. चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि आरजेडी की नई रणनीति ने न सिर्फ सीट जीतने में मदद पहुंचाई, बल्कि विधानपरिषद में नेता विपक्ष की कुर्सी को भी बचा लिया.

NDA को बढ़त
बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. इसमें NDA का पलड़ा भारी रहा. NDA के खाते में कुल 13 सीटें गईं. वहीं, मुख्‍य विपक्षी पार्टी आरजेडी के प्रत्‍याशी 6 सीटों पर विजयी रहे. इस चुनाव परिणाम का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन राजनीतिक पैठ के लिहाज से विधानपरिषद के चुनाव को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा था. तेजस्‍वी यादव की पार्टी ने इस बार कई सवर्णों को टिकट दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
राजग 13 व राजद 6 सीटों पर विजयी ,कांग्रेस को मिली 1 सीट‚ 4 पर निर्दलीय का कब्जा

24 में 16 नए चेहरे पहुंचेगे विधान परिषद

5 जातियों में सिमटीं विधान परिषद की 24 सीटें

5 जातियों में सिमटीं विधान परिषद की 24 सीटें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend