ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

RJD सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

UB India News by UB India News
April 9, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, कानून, खास खबर, पटना, राजद
0
लालू यादव की जमानत पर अब 1 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी। बीते सप्ताह न्यायाधीश के उपलब्ध न होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। लालू प्रसाद यादव के जमानत मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में होनी है। न्यायमूर्ति सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए यह मामला सूचीबद्ध है।

गोधरा कांड को लेकर बतौर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों फिर राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में हैं। राज्यसभा में एक बिल पर बहस के दौरान लालू प्रसाद यादव का जिक्र होने पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में बयान दिया गया। इसमें गोधरा कांड की जांच के लिए लालू प्रसाद की ओर से रेलवे की अलग कमेटी गठित करने पर सवाल उठाए गए। इससे पहले यह मुद्दा भाजपा के सांसद बृजलाल ने उठाया। RJD की ओर से इसका विरोध करने पर अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया।

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

लगी है निगाहें
लालू यादव की जमानत पर सबकी निगाहें लगी हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को न्यायाधीश के अदालत में नहीं बैठने के कारण लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने मीडिया को बताया कि आज इस मामले में बहस होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि, चारा घाटाले के डोरंडा कोषागार से निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने की संभावना है। बता दें, इस मामले में लालू प्रसाद यादव को 21 फरवरी को सजा सुनायी गई थी।

गौरतलब है कि, इसके पहल जमानत याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई होनी थी लेकिन उस समय भी सुनवाई नहीं हो सकी थी। उस तारीख पर अदालत ने सीबीआई कोर्ट से रिकॉर्ड (LCR) मंगाने का निर्देश दिया था। दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई अदालत के आदेश के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में 24 फरवरी को अपील दाखिल की थी। अपनी अपील के साथ ही लालू यादव ने जमानत के लिए भी आवेदन दिया था। जिस पर चार मार्च को सुनवाई हुई थी, लेकिन अदालत ने याचिका में त्रुटियों को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए इसकी सुनवाई 11 मार्च को निर्धारित की थी।

जमानत के लिए दी गई यह दलील

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारियां होने का हवाला दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में पहले ही पूरी कर ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। इससे पहले 22 मार्च को चारा घोटाले में यहां सजा भुगत रहे राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स के मेडिकल बोर्ड की सलाह पर विशेष विमान से उनकी बेटी मीसा भारती अपने साथ दिल्ली स्थित एम्स ले गयी थीं। फिलहाल वहीं उनका इलाज चल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Next Post
पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर साइबर फ्राड की नजर

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर साइबर फ्राड की नजर

कितना खतरनाक है XE वैरिएंट?

कितना खतरनाक है XE वैरिएंट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend