ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू के गढ़ गोपालगंज में दोबारा हारा RJD, खिला कमल

UB India News by UB India News
April 7, 2022
in गोपालगंज, भाजपा
0
लालू के गढ़ गोपालगंज में दोबारा हारा RJD, खिला कमल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोपालगंज में एमएलसी चुनाव का परिणाम आ चुका है. एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह ने जहां 20 मतों से जीत हासिल की है वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव के गृह क्षेत्र में ही राजद को एक बार फिर हार मिली है. राजद के एमएलसी प्रत्याशी दिलीप सिंह को हराकर भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. इस पूरे चुनाव में किंग मेकर के रूप में जदयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय बने हैं.

एनडीए के जीत कि खबर मिलते ही पार्टी से ज्यादा पप्पू-गप्पू के नारे लग रहे थें वहीं राजद प्रत्याशी दिलीप सिंह ने मतगणना को लेकर असंतोष जताया और कहा कि रि-काउंटिंग के लिए डीएम से अपील की गई है साथ ही आवेदन भी दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को कुल 1786 वोट मिले हैं, जबकि राजद प्रत्याशी दिलीप सिंह को कुल 1766 वोट मिले हैं. इसके पहले भाजपा के आदित्य नारायण पांडेय इस सीट से एमएलसी थे लेकिन अब भाजपा के ही दूसरे उम्मीदवार राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह ने इस जीत को बरकार रखा है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

बता दें कि चार अप्रैल को एमएलसी चुनाव का मतदान हुआ था, जिसमें कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. कुल 3734 वोटरों में से 3714 वोटरों ने मतदान किया था. गुरुवार की सुबह शहर के अंबेडकर भवन में वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कर दी गई थी. कि गोपालगंज राजद सुप्रीमो लालू यादव का गृह क्षेत्र है बावजूद इसके इस बार भी राजद अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल नहीं रहा जबकि तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी दिलीप सिंह को जीत दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत की थी.

मतगणना के बाद जीत का रुझान आने पर उत्साहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया. मतगणना केंद्र के बाहर ढोल नगाड़ा बजाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी शुरू कर दी. एनडीए से जीत हासिल करने वाले राजीव सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गोपालगंज समेत कई जिलों में हीरो बाइक, कार का शो-रूम है इसके अलावा राजीव रीजेंसी होटल है. जीत के बाद एनडीए प्रत्याशी राजीव सिंह ने कहा कि यह जनता की जीत है और विकास पहली प्राथमिकता होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

by UB India News
July 14, 2026
0

उम्मीदवार बदलने के झटके से उबर कर भाजपा अब फुल फॉर्म में आ चुकी है। सोमवार की शाम को भाजपा...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

Next Post
भोजपुर – बक्सर में सेठ जी का डंका बजा

भोजपुर - बक्सर में सेठ जी का डंका बजा

नवादा से एमएलसी चुनाव निर्दलीय अशोक यादव की जीत

नवादा से एमएलसी चुनाव निर्दलीय अशोक यादव की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend