ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन , ह्यूमन राइट्स काउंसिल से रूस को निकालने के लिए आज हो सकती है वोटिंग

UB India News by UB India News
April 8, 2022
in खास खबर
0
यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन , ह्यूमन राइट्स काउंसिल से रूस को निकालने के लिए आज हो सकती है वोटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस-यूक्रेन जंग को 42 दिन पूरे हो चुके हैं। रूसी सेना ने अब यूक्रेन के ईस्टर्न इलाके में अटैक कर दिया है। बुधवार को रूसी सेना ने खार्किव के एक ऑयल डिपो पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। यूक्रेन के डिप्टी पीएम ने कहा है कि फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बूचा अटैक के बाद गुरुवार को UN जनरल असेंबली की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रूस को ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई जा सकती है। UNHRC में कुल 47 सदस्य देश शामिल हैं। अमेरिका सहित NATO देशों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि बूचा में जो हुआ, वह युद्ध अपराध है।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

रूस पर यूक्रेन के बूचा शहर में भी नरसंहार के आरोप लगे हैं, तो मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने कहा है कि शहर में अब तक 210 बच्चों समेत 5100 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, रूसी मिसाइल हमले में 50 लोग जिंदा जल गए हैं। ये सभी लोग मानवीय मदद लेने के लिए एक जगह जमा थे। खबर को पूरा पढ़ने से पहले जंग के हालात बयान करती यह फोटो देखिए..

यूक्रेन के बूचा में रूसी अटैक में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर बैन लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने कहा कि पुतिन की दोनों बेटियां रूस में सरकार के साथ काम करती हैं, इसलिए यह फैसला किया गया है। खबर में आगे बढ़ने से पहले आप अपनी राय यहां जाहिर कर सकते हैं..

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े अपडेट्स…
  • पेंटागन ने कहा कि रूसी सेना कीव और चेर्निहीव से हट चुकी है। रूस ने अपनी सेना को ईस्ट जोन में तैनात कर दिया है।
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि खून बहाकर और मासूमों को मारकर किसी भी समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता।
  • फ्रांस में यूरोपियन यूनियन की बैठक हुई है। इसमें रूस पर गैस और ऑयल को लेकर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने मारियुपोल का ह्यूमन कॉरिडोर बंद कर दिया है
  • रूस ने कहा है कि उसके कुर्स्क बॉर्डर पर यूक्रेनी सेना ने फायरिंग की है। कुर्स्क के गवर्नर ने मोर्टार मिलने की बात कही है।

अमेरिकी संसद में रूसी वॉर क्राइम की जांच के लिए बिल पास
अमेरिकी संसद ने यूक्रेन में हो रहे वॉर क्राइम की जांच की मांग की। इसके लिए एक बिल पर बुधवार रात वोटिंग हुई। 418 सांसदों ने समर्थन में वोट किया, जबकि, 6 रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग किया।

बूचा नरसंहार पर दुनियाभर में रूस की आलोचना
बूचा में आम नागरिकों के मारे जाने पर दुनियाभर में रूस की आलोचना हो रही है। फ्रांस ने कहा है कि यह आतंक फैलाने का नया कदम है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉ ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। मैक्रॉ ने घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। भारत ने भी इस हमले की निंदा की है। वहीं ब्रिटेन ने कहा कि रूस का यह डरावना चेहरा दुनिया देख रही है।

बूचा नरसंहार के बाद पूरी दुनिया में किरकिरी होने के बाद रूस ने कहा है कि हमारे खिलाफ प्रोपगंडा फैलाया जा रहा है।
बूचा नरसंहार के बाद पूरी दुनिया में किरकिरी होने के बाद रूस ने कहा है कि हमारे खिलाफ प्रोपगंडा फैलाया जा रहा है।

रूसी अटैक के बाद मलबे में तब्दील हुआ मारियुपोल
रूसी अटैक में यूक्रेन के मारियुपोल शहर का करीब 90% बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर ढह चुका है, तो बूचा में रूसी सेना के हमले के बाद केवल खंडहर और मलबा दिखाई दे रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं।

जंग के 43वें दिन यूक्रेन में चारों ओर बर्बादी के मंजर दिख रहा है। ईस्ट यूक्रेन में दोनों देश के बीच भीषण टकराव जारी है।
जंग के 43वें दिन यूक्रेन में चारों ओर बर्बादी के मंजर दिख रहा है। ईस्ट यूक्रेन में दोनों देश के बीच भीषण टकराव जारी है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
चैती छठ : लोकआस्‍था के महापर्व का पहला अर्घ्‍य आज

चैती छठ : लोकआस्‍था के महापर्व का पहला अर्घ्‍य आज

सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना भाजपा का लक्ष्य

सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना भाजपा का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend