ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम कल ,चुनिंदा छात्र राजभवन में देखेंगे कार्यक्रम

UB India News by UB India News
March 31, 2022
in पटना, राजभवन, शिक्षा
0
परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम कल ,चुनिंदा छात्र राजभवन में देखेंगे कार्यक्रम

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम–परीक्षा पे चर्चा को लेकर पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपर महानिदेशक एसके मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा के ५वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों‚ शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। ॥ उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा बहु–प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है‚ जिसमें प्रधानमंत्री जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा का तनाव कम करने में छात्रों की मदद करते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री छात्रों के सवालों के जवाब भी देते हैं। उन्होंने बताया कि ५वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह ११ बजे से टाउन–हॉल इंटरएक्टिव फॉरमेट में होगा। कार्यक्रम का डीडी नेशनल‚ डीडी न्यूज‚ डीडी इंडिया‚ रेडियो–टीवी चैनलों‚ एडुमिनोफइंडिया‚ नरेन्द्रमोदी‚ पीएमओइंडिया‚ पीआईबीइंडिया के यूट¬ूब चैनलों सहित अन्य माध्यमों से सीधा प्रसारण किया जाएगा। अपर महानिदेशक ने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने और छात्रों के लिए तनावमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया से समर्थन की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पीपीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं। देश भर के चुनिंदा छात्र राज्यों में राज्यपालों की मौजूदगी में राजभवनों में कार्यक्रम देखेंगे। देश भर की राज्य सरकारें भी छात्रों‚ शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी। पीपीसी को न केवल पूरे भारत‚ बल्कि अन्य देशों में भी भारतीय प्रवासियों तक पहुंचाया जाएगा। अपर महानिदेशक मालवीय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनावमुक्त माहौल बनाने को लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बडे आंदोलन – एग्जाम वरियर्स का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन छात्रों‚ शिक्षकों और अभिभावकों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा‚ उन्हें विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर शॉर्ट–लिस्ट किया गया है। प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष १५.७ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराये थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
हमलोग देहाती आदमी हैं, सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं

हमलोग देहाती आदमी हैं, सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं

Software

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend