बिहार अपनी स्थापना का 110वां जन्मोत्सव मंगलवार से तीन दिनों तक मनाएगा। इसके मुख्य समारोह का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। जबकि, इसका समापन राज्यपाल फागु चौहान द्वारा 24 मार्च को किया जाएगा। ज्ञात हो कि आज से ठीक 110 साल पहले 22 मार्च 1912 को अलग बिहार राज्य अस्तित्व में आया था। कालक्रम में इससे अलग होकर उड़ीसा व झारखंड राज्य बने। बिहार दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राजनेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने याद किया बिहार से मिला स्नेह
बिहार दिवस के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि राज्य का गौरवशाली अतीत है। इसकी समृ्द्ध सांस्कृतिक विरासत भी है। यहां के कर्मठ लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में अपने बिहार के राज्यपाल रहते यहां मिले स्नेह को भी याद किया है।
बिहार दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई! बिहार का एक गौरवशाली अतीत और समृद्व सांस्कृतिक विरासत है। यहां के कर्मठ व प्रतिभाशाली लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिहार के राज्यपाल के रूप में यहां के लोगों का मुझे अत्यंत स्नेह मिला।इस विशेष अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 22, 2022
प्रगति के रिकार्ड बना रहा राज्य: पीएम मोदी
बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार का समृद्ध ऐतिहासिकि व सांस्कृतिक इतिहास रहा है। यह प्रगति के नए रिकार्ड बना रहा है।
बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2022
यह वीरों, विद्वानों व महापुरुषों की भूमि: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार वीरों, विद्वानों व महापुरुषों की भूमि तथा और लोकतंत्र की जननी है। बिहार निरंतर विकास के नित नए मापदंड स्थापित कर देश की प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा।
बिहार की भूमि वीरों, विद्वानों, महापुरुषों और लोकतंत्र की जननी है। आज 'बिहार दिवस' पर सभी परिश्रमी बिहारवासियों को शुभकामनाएं देता हूँ।
बिहार निरंतर विकास के नित नए मापदंड स्थापित कर देश की प्रगति में इसी प्रकार अपना योगदान देता रहेगा, ऐसी कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2022
लगातार प्रगति करता रहेगा बिहार: नीतीश
बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में उम्मीद जताई है कि राज्य लगातार प्रगति करता रहेगा। हम बिहार को एकता, भाइचारा व सामजिक सद्भाव के रास्ते पर लेकर चलें।
बिहार दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और बिहार का गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।#BiharDiwas #बिहार_दिवस
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 22, 2022
उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्राकृतिक संपदाओं से आच्छादित, अध्यात्म व क्रांति की ऐतिहासिक धरा, महान तपस्वियों की जन्मस्थली, उत्कृष्ट शिक्षा एवं समृद्ध संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस की बिहार वासियों को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि बिहार विकास एवं समृद्धि के शिखर को स्पर्श करे।
प्राकृतिक संपदाओं से आच्छादित, अध्यात्म व क्रांति की ऐतिहासिक धरा, महान तपस्वियों की जन्मस्थली, उत्कृष्ट शिक्षा एवं समृद्ध संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस की बिहार वासियों को हार्दिक बधाई।
ईश्वर से कामना है कि बिहार विकास एवं समृद्धि के शिखर को स्पर्श करे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2022







