उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हालिया विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद राज्यों में जीते दल सरकार बनाने की कवायदों में जुटे हैं, वहीं हारने वाली पार्टियां नतीजों पर मंथन और आने वाले चुनाव की रणनीतियां बनाने में लगी हैं। इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। साथ ही केंद्रीय नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर और धर्मेंद्र प्रधान से भी मिलने का कार्यक्रम है। इससे पहले कल योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से मुलाकात की और सरकार बनाने पर चर्चा की। उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कल रोड शो निकाला गया। आज भगवंत मान संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद 16 मार्च को अकेले सीएम पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड में पुष्कर धामी के चुनाव हारने के बाद अगले सीएम प्रत्याशी को लेकर अटकलें चल रही हैं। वहीं गोवा, मणिपुर भी राजनीतिक हलचलें तेज हैं।
उत्तराखंड: बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 मार्च को
उत्तराखंड में सीएम कौन होगा, इसे लेकर 19 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक के लिए बीजेपी के उत्तराखंड पर्यवेक्षक 19 मार्च को आएंगे। इस बैठक में सीएम प्रत्याशी का निर्णय लिया जाएगा।
उत्तराखंड में विधायक चुनेंगे नेता, केंद्र लगाएगा मुहर: अजय भट्ट
उत्तराखंड में सीएम कौन होगा, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच अजय भट्ट का बयान आया है। उन्होंने बताया कि सीएम पद के लिए विधायक चुनेंगे नेता, केंद्र लगायगा मुहर।
योगी का सुबह 10.30 पर राष्ट्रपति से मुलाकात का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के सीम योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे पर हैं। जीत के बाद वे दिल्ली दौरे के दौरान आज सुबह 10:15 पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगे। वहीं सुबह 9:30 बजे नितिन गडकरी दोपहर 12:00 बजे अनुराग ठाकुर और 1:30 बजे धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे।
आज संगरूर से इस्तीफा देंगे भगवंत मान
आप के सीएम केंडिडेट भगवंत मान ने कहा कि आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के MP पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इस लिए बहुत धन्यवाद। अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज़ लोकसभा में फिर से गूंजेगी।






