ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जंग का 19वां दिन… यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमले का अलर्ट, कीव के करीब पहुंचे चेचेन विद्रोही

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
जंग का 19वां दिन… यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमले का अलर्ट, कीव के करीब पहुंचे चेचेन विद्रोही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जंग के 18 दिन बीत गए हैं, लेकिन अबतक यूक्रेन में हालात सामान्य नहीं हुए हैं. अब युद्ध के 19वें दिन यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमलों का सायरन बजा है.इसके अलावा राजधानी कीव और खारकीव पर भी रूसी सेना का मिसाइल अटैक जारी है. दोनों देशों के बीच चौथे दौर की बैठक अब होनी है, लेकिन इससे पहले हुई तीन बैठको में कोई समाधान नहीं निकला था.

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग ने अब भीषण रूप ले लिया है। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को हवाई हमले के जरिए निशाना बना रहा है। जंग के 19वें दिन तक यूक्रेन के कई शहर रूसी हमले में तबाह हो गए हैं। वहीं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने हाल की राजनयिक गतिविधियों की समीक्षा की और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन की सरकार और लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नाटो से अपने देश को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं, तो यह रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर और नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

आस्ट्रेलिया ने रूस के 33 लोगों पर लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ दुनिया भर के देश लगातार पाबंदियां लगा रहे हैं। इसी बीच आस्ट्रेलिया ने रूस के आर्थिक और रणनीतिक महत्व वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं। द कीव इंडिपेंटेंड के मुताबिक, इनमें ओलिगार्च रोमन अब्रामोविच, गजप्रोम के सीइओ एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के अध्यक्ष दिमित्री लेबेदेव शामिल हैं।

निकासी के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

युद्ध के बीच यूक्रेन के खार्किव, डीनिप्रो, क्रिवी रिहो से अतिरिक्त निकासी ट्रेनें शुरू की गई है। द कीव इंडिपेंटेंड ने बताया कि खारकीव से दो ट्रेनें ल्वीव और उजहोरोड के लिए उपलब्ध रहेंगी।

रूस ने चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूस ने यूक्रेन में युद्ध के लिए चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी है। साथ ही बीजिंग ने आक्रमण के लिए सीधे मास्को की निंदा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नाटो के “पूर्व की ओर विस्तार” रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते तनाव के लिए जिम्मेदार है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बयान

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नाटो से अपने देश को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैंने नाटो को चेतावनी दी थी कि बिना निवारक प्रतिबंधों के रूस युद्ध शुरू कर देगा और मास्को नार्ड स्ट्रीम 2 को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगा।

रूस-यूक्रेन के बीच आज फिर होगी वार्ता

रूस और यूक्रेन युद्ध के 19वें दिन दोनों देशों के बीच आज फिर से वार्ता होगी। रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वार्ता होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने की मिसाइल हमले की निंदा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा के करीब, यवोरिव में ‘इंटरनेशनल सेंटर फार पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी’ पर रूसी संघ के द्वारा की गई मिसाइल हमले की निंदा करते हैं। यह क्रूरता बंद होनी चाहिए।

25 लाख लोग यूक्रेन से भागे

रूसी हमलों से बचने के लिए 25 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शरणार्थी संकट कहा है. इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम भी लगभग पूरा हो गया है. ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्र सरकार ने यह काम किया था. यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले करीब 20 हजार भारतीय वहां रह रहे थे. इनमें से ज्यादातर मेडिकल के छात्र थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post

Займ в МКК Мол Булак molbulak KZ

आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे सदन नहीं चलेगा

आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे सदन नहीं चलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend