ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो काम 42 के दौर में जुब्बा सहनी ने किया वहीं लालू यादव ने 90 में किया

UB India News by UB India News
March 12, 2022
in दिन विशेष, पटना, राजद
0
जो काम 42 के दौर में जुब्बा सहनी ने किया वहीं लालू यादव ने 90 में किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जुब्बा सहनी की तुलना लालू प्रसाद और खुद से की। जुब्बा सहनी ने 16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाने के अंग्रेज इंचार्ज लियो वालर को आग में जिंदा झोंक दिया था। पकड़े जाने पर उन्हें 11 मार्च 1944 को फांसी दे दी गई थी। जुब्बा सहनी के शहादत दिवस के अवसर पर राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने ये बातें कहीं।

कहा कि जो काम 42 के दौर में जुब्बा सहनी ने किया और देश की आजादी की जरुरत बतायी, वही काम 90 के दौर में लालू प्रसाद ने किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। जुब्बा सहनी को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी और लालू प्रसाद को जेल की सजा मिली। उन्होंने कहा कि जुब्बा सहनी अभी होते तो युवाओं के रोजगार की बात करते। हम उन्हीं के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। अभी का दौर आर्थिक आजादी पाने का दौर है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

तेजस्वी ने सवालिया लहजे में कहा कि देश में 1990 के बाद कोई घोटाला ही नहीं हुआ? कहा कि लालू प्रसाद ने चारा घोटाला को सामने लाया था। मैं सुनता रहा हूं कि एक जुर्म की एक सजा होती है लेकिन लालू प्रसाद को तो बिना जुर्म के लिए ही कई बार सजा दी जा रही है।

राजद के मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ ने मनाया था जुब्बा सहनी का शहादत दिवस।
राजद के मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ ने मनाया था जुब्बा सहनी का शहादत दिवस।

इन सभी को सिर्फ अपने बुढ़ापे की चिंता
जुब्बा सहनी के शहादत दिवस को राजद के मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ ने मनाया था। इनके शहादत दिवस को अतिपिछड़ा राजनीति से जोड़कर मनाया गया। वक्ताओं के भाषण में भी यह सब खूब दिखा। अपने भाषण में तेजस्वी ने कहा कि मुझे तेजस्वी यादव कहिए या तेजस्वी निषाद कहिए, कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव में जनता ने हमें एजेंडा पर वोट दिया। नीतीश कुमार सहित भाजपा के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इन सबों को किसी की चिंता नहीं है। सिर्फ अपने बुढ़ापे की चिंता है कि कैसे अच्छे से कट जाए। कैसे जोड़-तोड़ करके बने रहें कुर्सी पर।

शहादत दिवस कार्यक्रम में मौजूद राजद नेता।
शहादत दिवस कार्यक्रम में मौजूद राजद नेता।

लालू का दरबार सब के लिए खुला था, नीतीश ऑनलाइन आवेदन मांगकर उसमें से चुनते हैं
नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने कहा कि नेता के पास आने के लिए लोग एप्वाइंटमेंट लेगा। ई जनता दरबार लगाते हैं तो कहते हैं कि ऑनलाइन भेजो, उसमें से चुनेंगे तब बुलाएंगे मिलने। लालू जी के लिए दरबार खुला रहता था। कभी जनता के बीच देखा है नीतीश कुमार को जाते? मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा पर निकलते हैं लेकिन जहां महिलाओं के साथ रेप हो रहा है, अफसरशाही है, वहां अफसरों के लिए सुधार यात्रा निकालनी चाहिए। मेन एजेंडा न आया चर्चा में इसलिए सिर्फ शराब पर जोर है। वे जनता के बीच जाते भी है तो चारों तरफ पुलिस छावनी होती है, काला छाता ले जाने पर भी बैन रहता है।

मुकेश सहनी याद तो आए पर तेजस्वी ने कहा- हम नाम नहीं लेना चाहते
तेजस्वी यादव ने सन ऑफ मल्लाह नाम से राजनीति करने वाले मुकेश सहनी को विधान सभा में टिकट नहीं दिया था जिससे वे प्रेस कांफ्रेस में बिफर पड़े थे। कहा था कि तेजस्वी ने अतिपिछड़ा के बेटे के पीठ में खंजर भोंका। सहनी अभी नीतीश सरकार में मंत्री हैं। तेजस्वी ने कहा कि वे कुछ दिन पहले मछली बाजार गए थे जिसके बाद एक दूसरे नेता भी वहां गए। कहा कि मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। तेजस्वी का इशारा मुकेश सहनी की ओर था। उपचुनाव में भी खेत में जमे पानी में मछली मारकर तेजस्वी ने मछुआरा समाज को अपनी तरफ करने की कोशिश की थी।

जुब्बा सहनी के शहादत दिवस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अनिल सहनी, भरत सिंह, शिवचंद्र राम, आलोक मेहता, आजाद गांधी, एजाज अहमद, रणविजय साहू, मुन्ना यादव, लखन निषाद, शंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ,शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना

कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ,शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना

कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार के कारणों पर होगी चर्चा

कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार के कारणों पर होगी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend