ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्रिकेट किंग का दुनिया को अलविदा कहना …………..

UB India News by UB India News
March 7, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर, ब्लॉग
0
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने दुनिया को अलविदा कह दिया है पर उन्हें सालों–साल याद किया जाता रहेगा। इस स्पिन जादूगर की जिंदगी को मैदान और मैदान के बाहर दो हिस्सों में विभाजित कर सकते हैं। मैदान में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके अपने कद को लगातार ऊँचाइयां दीं। वहीं मैदान के बाहर अनुशासनहीनता‚ सिगरेट और शराब की लत के साथ विभिन्न महिलाओं से संबंधों को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहे। शेन वार्न १९९२ में भारत के खिलाफ सिड़नी टेस्ट से कॅरियर की शुरुआत की थी। इस मैच में वह १५० रन देकर रवि शास्त्री का विकेट ही निकाल सके थे। लेकिन इसी साल कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में पहली बार छाप छोड़़ी। श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ १८१ रन बनाने थे और सभी को ये रन बनते दिख रहे थे। लेकिन इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बोर्ड़र ने युवा स्पिनर शेन वार्न के हाथों में गेंद थमा दी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी का मुजाहरा करते हुए तीन विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। उन्होंने २००७ तक चले अपने कॅरियर में ऑस्ट्रेलिया को तमाम मौकों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान ७०० विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उनके कॅरियर को विराम देते समय तक वह ७०८ विकेट का विश्व रिकॉर्ड़ बना चुके थे। हालांकि बाद में यह रिकॉर्ड़ श्रीलंका में मुथैया मुरलीधरन ने तोड़़ दिया। वार्न द्वारा १९९३ की एशेज सीरीज के दौरान माइक गैटिंग को फेंकी गई गेंद को शताब्दी की सर्वश्रेष्ठ गेंद चुना गया। उन्होंने लेग स्पिन गेंद को लेग स्टंप के बाहर फेंका और गेंद इतनी घूमी कि ऑफ स्टंप ले उड़़ी थी। वह १९९९ में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले रहे। वहीं अगले विश्व कप में प्रतिबंधित दवा के सेवन में घर भेज दिए गए थे और एक साल का प्रतिबंध भी झेला था। उन्होंने दो शादियां कीं पर दोनों चल नहीं सकीं। कहा जाता है कि उनके तमाम महिलाओं के साथ संबंध रहे। उन्हें शराब और सिगरेट पीने की भी लत थी। वह २००८ में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल चैंपियन बनाने को अपने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ लम्हों में शुमार करते थे। शेन वार्न को द किंग का उपनाम दिया गया था और वह सही मायनों में क्रिकेट की दुनिया के किंग ही थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
यूक्रेन पर रूस की पकड़ मजबूत; तीसरे दौर की वार्ता आज

यूक्रेन पर रूस की पकड़ मजबूत; तीसरे दौर की वार्ता आज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : आज प्रदेश के नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : आज प्रदेश के नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend