ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आसमान से गिरे खजूर में अटके जैसी…………

UB India News by UB India News
March 7, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, शिक्षा, संपादकीय
0
यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को यूं स्वदेश लाएगी मोदी सरकार

RELATED POSTS

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

युक्रेन से बचकर भारत पहंुच रहे हजारों मेडि़कल छात्रों की स्थिति आसमान से गिरे खजूर में अटके जैसी होने की आशंका वाली बनने जा रही है। यह समस्या वही है जिसके कारण उन्हें शिक्षा के लिए अपना देश छोड़़कर दूसरे देश जाना पड़़ा था। यूक्रेन में छात्रों की दुर्दशा ने भारत में चिकित्सा शिक्षा की अनेक कमियों को उजागर कर दिया है। कई दिनों तक भूखे–प्यासे रहकर और खतरनाक सफर के बाद हजारों भारतीय छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस आ रहे हैं। ४‚००० से अधिक छात्र अभी भी कठिन परिस्थितियों में वहां फंसे हुए हैं। लेकिन असली समस्या तो इन सबकी वापसी के बाद खड़ी होने वाली है। २०‚००० से अधिक मेडिकल छात्रों‚ जिनकी शिक्षा फिलहाल बाधित हो गई है‚ का भविष्य अधर में लटक गया है। उनकी पढ़ाई जल्द यूक्रेन में फिर से शुरू हो पाएगी इसकी संभावना दूर की कौड़़ी लगती है। लेकिन उन्हें अधर में नहीं छोड़ा जा सकता। इन छात्रों की पढ़ाई पूरी कराने का रास्ता खोजने के लिए राज्यों और केंद्र‚ दोनों की सरकारों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन से लेकर शिक्षकों और अस्पतालों तक सबसे परामर्श करना होगा। समस्या सस्ती मेडि़कल सीटों की कमी में निहित है। सरकारी मेडिकल कॉलेज कुछ किफायती हैं लेकिन उनमें इन विद्यार्थियों को खपाने की क्षमता नहीं है। हालांकि वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने सीटें बढाने का भरोसा दिया है‚ इंडि़यन मेडि़कल एसोसिएशन ने भी सीटें बढ़ाने की मांग की है। यह संतोष की बात है। पहले ही ऐसा हो जाता तो समस्या ही नहीं होती। लेकिन निजी शिक्षा माफिया क्या ऐसा होने देगाॽ मेडि़कल शिक्षा के लिए चयन के तौर–तरीकों और आरक्षण के मानदंड़ों का पुनर्निधारण करना होगा। हर साल सात से आठ लाख छात्र मेडिकल शिक्षा के लिए पात्रता परीक्षा–नीट–पास करते हैं। उनमें से ९०‚००० ही सरकारी और निजी मेडि़कल कालेजों में जगह बना पाते हैं जबकि भारत को डॉक्टरों की बहुत आवश्यकता है–विदेशी विश्वविद्यालय भारत में चिकित्सा सीटों की कमी का ही लाभ उठाते हैं।–पिछले पांच साल में मेडि़कल की पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है। डि़ग्री लेने के बावजूद भारत में प्रैक्टिस के लिए उन्हें कड़़ी परीक्षा पास करनी होती है। इस सबमें बदलाव के लिए सरकार को चिकित्सा शिक्षा में भारी निवेश करना होगा। तब तक इन छात्रों का कुछ इंतजाम तो करना ही होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

by UB India News
August 11, 2026
0

पूरे मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते मतभेदों का सबसे बड़ा नुकसान संसद की कार्यवाही को हुआ...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

Next Post
हर देश अपनी रणनीति में मशगूल…..

हर देश अपनी रणनीति में मशगूल.....

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

क्रिकेट किंग का दुनिया को अलविदा कहना ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend