ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नाम तय

UB India News by UB India News
March 6, 2022
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा
0
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नाम तय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कार्यक्रम के अनुसार चार अप्रैल को सभी रिक्त पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह आठ बजे प्रारंभ होकर दोपहर चार बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना सात अप्रैल को होगी। बीजेपी के 12 सीटों में औरंगाबाद और मोतिहारी पर पेंच फंसा है। उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं।

NDA में 24 सीटों का बंटवारा तो पहले ही हो गया था। इसमें HAM और VIP को एक भी सीट नहीं दी गई थी। लेकिन, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को भाजपा ने अपनी एक सीट दी थी। BJP को 12, JDU को 11 और एक सीट पशुपति पारस को हिस्से गई है। सीटों के बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। BJP और JDU ने करीब-करीब अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बीजेपी का दो सीटों पर फंसा पेंच

इधर, BJP ने 10 नाम तय कर लिए हैं। औरंगाबाद और पूर्वी चम्पारण(मोतिहारी) में पेच फंसा है। औरंगाबाद के पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस वजह से दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय होते ही BJP एक साथ प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी। इस बार LJP से BJP आई नूतन सिंह सहरसा स्थानीय प्राधिकार से फिर चुनाव लड़ रही है। नूतन सिंह मंत्री नीरज सिंह बबलू की पत्नी है। BJP के 10 नाम जो संभावित है।

BJP के संभावित उम्मीदवार

  1. बेगूसराय – रजनीश कुमार
  2. रोहतास एवं कैमूर – संतोष कुमार सिंह
  3. दरभंगा- सुनील चौधरी
  4. पूर्वी चंपारण ————-
  5. औरंगाबाद—————
  6. समस्तीपुर – तरूण कुमार
  7. किशनगंज- डा. दिलीप जायसवाल
  8. कटिहार- अशोक अग्रवाल
  9. सहरसा- नूतन सिंह
  10. गोपालगंज-राजीव रंजन सिंह उर्फ गप्पू सिंह
  11. सारण- सच्चिदानंद राय
  12. सीवान – मनोज सिंह

JDU कोटे में 11 सीट

वहीं, JDU कोटे में 11 सीटें गई हैं। इसको लेकर JDU ने भी अपनी तैयारी शुर कर दी है। JDU के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एक महीने पहले ही जिनको चुनाव लड़ना है। उन्हें संकेत दिए हैं। वो अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। अपने स्थानीय प्राधिकार के वोटर से संपर्क बढ़ा रहे हैं।

JDU के संभावित उम्मीदवार…

  • पटना – वाल्मीकि सिंह
  • मुंगेर- संजय सिंह
  • भोजपुर – राधाचरण सेठ
  • गया – मनोरमा देवी
  • नालंदा – रीना यादव
  • सीतामढ़ी – रेखा पूर्वे
  • मधुबनी – विनोद सिंह
  • पश्चिमी चंपारण – राजेश राम
  • नवादा- सलमान रागिब
  • मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह
  • भागलपुर – विजय कुमार सिंह

पशुपति पारस को एक सीट

NDA के बंटवारे में एक सीट पशुपति पारस को मिली है। वैशाली के सामाजिक कार्यकर्ता भूषण राय रविवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए। पारस ने नई दिल्ली में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भूषण राय वैशाली स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद चुनाव में रालोजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

बाहुबल और धनबल का जोड़

वहीं, इस चुनाव में धनबल और बाहुबल का तालमेल खूब चलता है। खास कर औरंगाबाद सीट को वहां के सीटिंग MLC ने इस लिए छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने BJP आला कमान के सामने असमर्थता जताई थी कि वो इतने पैसे खर्च नही कर सकते हैं। वहीं, भोजपुर विधान परिषद भी ऐसी ही सीट है जिस पर धनबल और बाहुबल का दबदबा रहा है। यहां बाहुबली नेता सुनील पाण्डेय के भाई हुलास पाण्डेय का दबदबा है। हालांकि पिछले दो बार से राधाचरण सेठ के धनबल के सामने हुलास पाण्डेय का बाहुबल हार गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना,10 घायल

श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना,10 घायल

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन का 46वाँ वार्षिक आम सभा में नए सदस्यों का हुआ चयन

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन का 46वाँ वार्षिक आम सभा में नए सदस्यों का हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend