शोपियां: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा (Terrorist Killed) गया. वहीं इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया.
अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश का आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी शहीद
गौरतलब है कि जनवरी में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों (Encounters) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के पांच आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में जैश का कमांडर भी शामिल था. मुठभेड़ पुलवामा (Pulwama) और बडगाम (Budgam) जिलों में आतंकवाद विरोधी अभियान (Anti Terror Operation) के दौरान हुई थी.







