ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शशि थरूर के ट्वीट से मचा बवाल,दूतावास की फटकार के बाद थरूर ने दी सफाई

UB India News by UB India News
February 20, 2022
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
शशि थरूर के ट्वीट से मचा बवाल,दूतावास की फटकार के बाद थरूर ने दी सफाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिजाब विवाद में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ट्वीट से बवाल मच गया है। उन्होंने हिजाब के इस मुद्दे पर एक पाकिस्तानी एजेंट के भारत विरोधी ट्वीट को रीट्वीट कर दिया है। कुवैत में भारतीय दूतावास ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए थरूर को जवाब दिया है। दूतावास ने अपने ट्वीट में कहा कि इस तरह के भारत विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। इसके बाद में थरूर ने अपनी सफाई पेश की।

क्या था थरूर के रीट्वीट में 

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

I don't endorse this individual, whom i'd never heard of, but am concerned about the sentiment he conveys, which is sadly shared by many who are friends of India. While accepting @indembkwt's view, I urge GoI not2give ammo to such anti-India elements by condoning misconduct here. https://t.co/5McqqMwqtQ

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 18, 2022

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उस ट्वीट को रीट्वीट किया था, जिसमें दावा किया गया है कि कुछ शक्तिशाली कुवैती सांसदों के एक समूह ने कुवैत की सरकार से भारत की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी  के किसी भी सदस्य के कुवैत में प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस ट्वीट में आगे कहा गया है, ‘सांसदों ने कहा कि हम चुपचाप बैठकर मुस्लिम लड़कियों पर होते अत्याचार को नहीं देख सकते हैं। ये उम्मा के एकजुट होने का समय है’।

थरूर ने ये लिखा था ट्वीट में 
थरूर ने विवादित ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘घरेलू घटनाओं के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव होते हैं।  मैंने खाड़ी के अपने दोस्तों से भारत में इस्लामोफोबिया के बढ़ने और इसकी निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री की अनिच्छा के बारे में सुना है। ‘हमें भारत पसंद है लेकिन हमारे लिए अपना दोस्त बनना इतना कठिन मत बनाओ’। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने शशि थरूर के रीट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें करार जवाब दिया है।

 

 

दूतावास ने जताया दुख, दी हिदायत
दूतावास ने लिखा है, ‘यह देखकर दुख हुआ कि भारतीय संसद के एक माननीय सदस्य पाकिस्तानी एजेंट के भारत-विरोधी ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं, जिसे उसकी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए शांति का राजदूत पुरस्कार मिला था। हमें इस तरह के भारत विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए’। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी भारतीय दूतावास के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

विवाद बढ़ता देख पेश की सफाई
विवाद बढ़ता देख कांग्रेस सांसद ने सफाई पेश की है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं इस व्यक्ति का समर्थन नहीं करता, मैंने उसके बारे में कभी नहीं सुना। लेकिन मैं उसके द्वारा व्यक्त की गई से भावना से चिंतित हूं, जिसे भारत के कई दोस्तों ने शेयर किया है’। उधर, विदेश मंत्रालय ने कर्नाटक में जारी ड्रेस कोड विवाद को लेकर कुछ देशों की आलोचना पर स्पष्ट किया कि आंतरिक मामलों में बाहरियों की टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं होंगी। अरिंदम बागची ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में हिजाब विवाद से जुड़े एक सवाल पर कहा, ‘यह विदेश मंत्रालय का विषय नहीं है। हमारी कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं है। यह भारत का आंतरिक मामला है, इस पर किसी बाहरी व्यक्ति या किसी अन्य देश की कोई भी टिप्पणी स्वागत योग्य नहीं है’।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
भारत को मिलेगा टेस्ट क्रिकेट का नया कप्तान, BCCI ने किया ऐलान

भारत को मिलेगा टेस्ट क्रिकेट का नया कप्तान, BCCI ने किया ऐलान

हिजाब के बहाने कट्टरपंथी कैसे मोदी को निशाना बना रहे हैं…………

हिजाब के बहाने कट्टरपंथी कैसे मोदी को निशाना बना रहे हैं............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend