ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक ,मचा हड़कंप

UB India News by UB India News
February 17, 2022
in अपराध, खास खबर
0
NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक ,मचा हड़कंप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एनएसए अजित डोभाल के घर आज सुबह एक शख्स गाड़ी लेकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था तभी उसे स्टाफ ने पकड़ लिया और अब इससे लोकल पुलिस और स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। पुलिस को शुरुआत पूछताछ में पता चला है कि शख्स किराए की गाड़ी लेकर आया था और वह मानसिक रूप से भी बीमार लग रहा था। पुलिस भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

यह आज सुबह की घटना है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया शख्स बड़बड़ा रहा था। बाद में उसने दावा किया कि उसकी बॉडी में चिप लगा दिया गया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू कर दी और शख्स का तुरंत MRI भी कराया। हालांकि MRI में कुछ भी ऐसा नहीं मिला। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल अब शख्स को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

अजित डोभाल दिल्ली के बेहद हाई सिक्यॉरिटी वाले इलाके लुटियंस जोन के 5 जनपथ बंगले में रहते हैं। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल इस बंगले में रहते थे। डोभाल के बंगले के पास ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बंगला है।

हिरासत में लिया गया शख्स बैंगलोर का रहने वाला है, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के लोधी कालोनी दफ्तर में इस से पूछताछ चल रही है। अजित डोभाल अक्सर आतंकी संगठनों के निशाने पर रहते हैं। बीते दिनों उनके दफ्तर की रेकी का मामला भी सामने आया था। इसके बाद डोभाल की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था। वह केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह कई गंभीर मसलों को निपटाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

Best Dog Car Harness No Further a Mystery

Chinese Bride Features

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend