ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जगजीत सिंह और निदा फाजली… 8 फरवरी का शायराना संयोग

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in Lokshbha2024, कलाकार विशेष, दिन विशेष
0
जगजीत सिंह और निदा फाजली… 8 फरवरी का शायराना संयोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुरों के सरताज जगजीत सिंह, हर्फों के उस्ताद निदा फाजली और आठ फरवरी की तारीख का अजब शायराना संयोग है. एक ने होठों से छूकर दूसरे के हाथों से लिखे को अमर कर दिया. निदा फाजली साहब आठ फरवरी को ही दुनिया से रुखसत हुए. वहीं जगजीत सिंह इसी तारीख को जग को जीतने दुनिया में आए थे. मुक्तदा हसन निदा फाजली ने 78 साल की उम्र में 8 फरवरी, 2016 को आखिरी सांस ली. वहीं जगजीत सिंह 8 फरवरी 1941 को पैदा हुए थे.

जगजीत सिंह ने निदा फाजली से पहले दुनिया छोड़ दी थी. पूरी दुनिया में फैले निदा फाजली के प्रशंसको में अधिकतर उन्हें जगजीत सिंह की आवाज में ही सुन रहे हैं. मशहूर शायर निदा फाजली की अधिकतर गजलों को गायक जगजीत सिंह ने ही आवाज दी. इसको ऐसे भी कह सकते हैं कि निदा फाजली ने जगजीत सिंह की गायकी को नायाब नज्में और गजलें भेंट की. दुनिया भर में दोनों को चाहने वाले इनको एक साथ भी याद करते हैं. कुदरत के चलते भी ये एक ऐसा दिन दोनों के दीवानों के सामने आ गया था.

RELATED POSTS

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

‘इनसाइट’ में शानदार ‘जुगलबंदी’

निदा फाजली और जगजीत सिंह के शब्द और स्वर या हर्फ और अल्फाज की जोड़ी का असर खुमार की तरह छाया रहा. इन दोनों के साथ आने पर उठा नशा हमेशा बढ़ता ही देखा गया. उनके कुछ खास गानों से जब भी लोग रूबरू होते हैं, खो जाते हैं. 1990 के दशक में जगजीत सिंह ने निदा फाज़ली के दोहों का एलबम गाया था. उसने लोकप्रियता का रिकॉर्ड कायम कर दिया था. इस एलबम का नाम था इनसाइट . इसमें भारत की साझी संस्कृति और मानवीयता को बड़ी मासूमियत के साथ पिरोया गया है. बेहद सादगी भरी लिखावट और मधुर आवाज से इस एलबम का जादू अब भी लोगों के सर चढ़कर बोलता है.

निदा के लिए जगजीत ने नहीं ली फीस

फिल्मी गानों में सरफरोश का ‘होशवालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज़ है’ बहुत लोकप्रिय हुआ था. साल 2012 में 8 फरवरी को जगजीत सिंह को याद करते हुए निदा साहब ने इस गाने को दोहराया था. जानकर हैरत होगी कि इस गजल को गाने के लिए जगजीत सिंह ने फिल्म बनाने वालों से कोई फीस नहीं ली थी.

यूट्यूब पर दोनों से जुड़ी बड़ी मिसाल

निदा फाजली के लिखे धूप में निकलो, घटाओ में नहाकर देखो का जगजीत सिंह के गाने के बाद कई भाषाओं मेंअनुवाद किया गया. अंग्रेजी में इसका अनुवाद करने वाले मुख्तार लायलपुरी ने ही यूट्यूब पर जगजीत सिंह के गाए और निदा के लिखे दोहा, गजल और गानों को सबसे ज्यादा अपलोड किया है.

ना था कुछ तो…

इन दोनों शाहकारों ने साथ मिलकर अंदाजे बयां और.. यानी मिर्जा गालिब को संगीत प्रेमियों के बीच भी शान और सज-धज से पेश करवाया. इसमें गालिब और उनकी रचनाओं पर निदा के नोट्स के साथ जगजीत की आवाज ने प्रशंसकों पर जादू कर दिया था. ना था कुछ… नाम से लोगों के सामने आए इस एलबम ने
लोगों के बीच अब तक अपनी खास जगह बनाई हुई है.

और ये सुपरहिट

साल 2001 में आई अनुभव सिन्हा की हिंदी फिल्म तुम बिन में निदा के लिखे और जगजीत के गाए गजल कोई फरियाद तेरे दिल में छुपी हो जैसे… ने तब हर घर में कब्जा जमा लिया था. इस सुपरहिट गजल के लिए लिखने और गाने वाले दोनों ने लंबा वक्त लिया था. आज भी प्रशंसकों के बीच ये गजल सुपरहिट है.

Koo App

Ghazal Maestro Late Jagjit Singh Ji left a very deep & distinguished mark on Indian music. On his #BirthAnniversary, paying a tribute to him through one of his beautiful compositions. #JagjitSingh

View attached media content

– Parimal Nathwani (@mpparimal) 8 Feb 2022

Koo App

”चिट्ठी ना कोई सन्देश जाने वो कौन सा देश जहाँ तुम चले गए” भारत के लोकप्रिय ग़ज़ल गायक एवं पद्म भूषण से सम्मानित श्री जगजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

View attached media content

– Arjun Ram Meghwal (@ArjunRamMeghwal) 8 Feb 2022

Koo App

On the birth anniversary of Padma Bhushan Jagjit Singh, we pay our humble tribute to the ‘King of Ghazals’. He composed and sang in numerous languages and is credited for the revival and popularity of ghazals, the Indian classical art form. #MyGovMorningMusings

View attached media content

– MyGovIndia (@mygovindia) 8 Feb 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

by UB India News
June 5, 2026
0

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय...

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

by UB India News
June 2, 2026
0

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ (Indian Dairy Association) के बिहार राज्य चैप्टर द्वारा पटना के पाटलिपुत्र...

Next Post

Отзывы должников МФК Миг Кредит migcredit KZ 2022 138 шт

आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब का निर्माण जरूरी:पीएम मोदी

आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब का निर्माण जरूरी:पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend