ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या हुई 400 के पार, कई राज्यों में लगी पाबंदियां

UB India News by UB India News
December 28, 2021
in खास खबर, स्वास्थ
0
देश में गहराता जा रहा है ओमिक्रॉन का संकट, मरीजों की कुल संख्या 87 हुई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश- विदेश में कोरोना के नए संक्रमण ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देशभर में ओमिक्रॉन के केस 400 पार हो गए हैं। इसके मद्देनजर 25 दिसंबर से लेकर नए साल तक सरकारों ने कड़ी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राज्यों ने कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट के 20 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 108 पहुंच गई है।वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजिनी नगर मार्केट में दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को 25 दिसंबर और 26 दिसंबर के दिन ऑड-ईवन संचालन का पालन करना होगा। दिल्ली सरकार ने इस बात की जानकारी दी है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों को ही दी जाए रेमडेसिविर दवा : स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रेमडेसिविर दवा केवल ‘मध्यम से गंभीर’ कोविड-19 रोगियों को किसी तरह के लक्षण की शुरुआत के दस दिन के भीतर दी जानी चाहिए और ऐसे रोगियों को गुर्दे या यकृत संबंधी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सरकार ने ऐसे रोगियों को दवा नहीं देने को कहा है जो ऑक्सीजन पर नहीं हैं या घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

हरियाणा में आज से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू
कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए रात में कर्फ्यू लगाने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को निर्णय लिया। रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगाया जायेगा।

छत्तीसगढ़ :ओमिक्रॉन की रोकथाम, नए वर्ष के जश्न में भाग ले सकेंगे 50 फीसदी व्यक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोविड—19 के नए प्रकार ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए धार्मिक और सामाजिक त्यौहार व नव वर्ष के कार्यक्रमों में 50 फीसदी व्यक्तियों को ही भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र: नवोदय स्कूल के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के परनेर तहसील के तकली ढोकेश्वर गांव में स्थित आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय नेटवर्क का हिस्सा है जो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। स्कूल में पांचवीं से 12वीं कक्षा के 400 से अधिक विद्यार्थी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया’: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कच्छ में गुरुद्वारा लखपत साहिब में आयोजित गुरुपरब समारोह को करेंगे संबोधित

Exceptional Article Gives You The Facts on Orthopedic Dog Bed That Just A Few People Know Occur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend