ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद आधारित राजनीति को बढ़ावा दिया:संजय जायसवाल

UB India News by UB India News
December 19, 2021
in पटना, भाजपा
0
भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद आधारित राजनीति को बढ़ावा दिया:संजय जायसवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनसंघ के बाद भाजपा का गठन देश की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रवाद आधारित राजनीति को बढ़ावा देने के लिए हुआ था। भाजपा ने हमेशा जन आधारित तंत्र के मूल्य पर राजनीति की। क्योंकि सत्ता का मूल, जन अर्थात जनता ही होता है। भाजपा का अंत्योदय का सिद्धांत इसी को आगे बढ़ा रहा है। ये बातें शनिवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कही। वे मिठनपुरा स्थित हाेटल पार्क में आयोजित भाजपा के विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उद्घाटन सत्र काे संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद प्राे. राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के परिदृश्य में अगर भारत को बदलना है तो उसके लिए इसके गौरवशाली इतिहास को अपने मन मस्तिष्क में पुनर्जीवित करना होगा। अगले सत्र में बिहार के गन्ना व विधि मंत्री प्रमाेद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन उद्योगों को फिर से जीवंत करने का काम किया है, जो कालांतर में कांग्रेस व अन्य सरकारों के शासन में बंद हो गया। पूर्व मंत्री नंदकिशाेर यादव ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में बनाए रखना कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। दूसरे दिन के सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, महामंत्री सचिन कुमार समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक शामिल हुए।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

विशेष प्रशिक्षण का आज तीसरा दिन
जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि रविवार काे तीसरे दिन के सत्र में विधान पार्षद सह प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

‘देश की विचारधारा ही भाजपा की विचारधारा’
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि देश की विचारधारा ही भाजपा की विचारधारा है। विचार व्यक्ति व समाज को आईना दिखाता है। विचार ही है, जो किसी व्यक्ति या संगठन को खड़ा करता है या उसे रसातल में ले जाता है। व्यक्ति का निर्माण भी विचार से ही होता है। बिहार-झारखंड के सह प्रचारक राम कुमार ने कहा कि भारत, भाजपा के दृष्टिकोण से राज्य या देश नहीं राष्ट्र हैं क्योंकि राष्ट्र एक सांस्कृतिक इकाई को कहते हैं। अंग्रेज भारत को राष्ट्र नहीं माना बल्कि, विविध भाषा और संस्कृति वाला समूह बताते रहे जो भारत को मानसिक गुलाम बनाने का कुत्सित प्रयास था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

नए साल पर तेजस्‍वी निकालेंगे बेरोजगारी हटाओ यात्रा

About European Brides

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend