ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहीदों का अपमान करने वालो के परिवार ने उन्हें संस्कार से रुबरू ही नहीं कराया………..

UB India News by UB India News
December 13, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, सेना
0
शहीदों का अपमान करने वालो के परिवार ने उन्हें संस्कार से रुबरू ही नहीं कराया………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की खातिर अपनी जान की रत्ती भर भी परवाह नहीं करने वालों का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज होता है। आने वाली पीढ़ियां उनका जिक्र करके गौरव का अनुभव करती हैं। ऐसे लोगों का असमय जाना राष्ट्र की क्षति है। चीफ ऑफ डि़फेंस स्टाफ (सीड़ीएस) जनरल बिपिन रावत समेत १३ लोगों की हवाई हादसे में मौत वाकई बेहद तकलीफदेह है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं‚ जो शहीदों का अपमान करने में अपनी शान समझते हैं। दरअसल‚ ऐसी गिरी हुई हरकत वैसे शोहदे करते हैं‚ जिनके परिवार ने उन्हें संस्कार से रुबरू ही नहीं कराया।

हवाई दुर्घटना के बाद जहां देश भर में मातम पसरा था‚ वहीं कई चेहरे ऐसे निकले जिनका दिल काला था और सोच सड़़ी हुई। राजस्थान‚ गुजरात‚ मध्य प्रदेश‚ जम्मू और कश्मीर के कई अहसानफरामोशों ने रावत और अन्य अफसरों के निधन पर खुशी जाहिर की। हालांकि उन्हें खोज निकाला गया और अब वो ‘सरकारी मेहमान’ हैं‚ लेकिन इस टुच्चे आचरण से उनकी मनोदशा और देश के प्रति निष्ठा का पता चलता है। इसके उलट कुछ ऐसे लोग भी हैं‚ जिन्हें इस हादसे में जान गंवाने वालों से ज्यादा पीड़़ा इन सैन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रतिक्रिया देने वालों से रही। इनमें से एक नाम मलयालम फिल्म निर्देशक अली अकबर और उनकी धर्मपत्नी का है। जनरल रावत के खिलाफ ओछी बयानबाजी से व्यथित होकर अकबर दंपति ने मुस्लिम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बेशक‚ घटिया और दो कौड़़ी के चरित्र वालों की सही जगह जेल है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह काम थोड़़ा कठिन भले है‚ किंतु नामुमकिन नहीं है। किसी को भी दूसरे शख्स के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिए। खासकर देश के लिए मर–मिटने वालों के बारे में तो बुरा कहना या सोचना भारी गुनाह है। सरकार अगर ऐसे लोगों के खिलाफ बुरे–से–बुरा सोचे तो जाहिर है देशवासियों को अच्छा लगेगा। निःसंदेह जनरल बिपिन रावत को अपने जीते–जी देश के दुश्मनों की पहचान थी‚ किंतु जाते–जाते भी उन्होंने देश के गद्दारों की पहचान करा दी। हालिया मामले ही नहीं‚ बल्कि बीते काफी समय से देखने में आया है कि सोशल मीडि़या जैसा जरिया अपरिपक्व लोगों के हाथों में पड़़ गया है‚ जिसका उपयोग भड़़ास निकालने के लिए किया जाता है। इस पर लगाम जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अब फिर एक बार विशेष दर्जे की मांग पर सियासत शुरू

बिहार को विशेष राज्‍य के दर्जे पर नीतीश सरकार ने नीति आयोग को लिखा पत्र

नीति आयोग द्वारा जारी सूचकांक के सभी पक्षों की चर्चा होनी चाहिए………..

नीति आयोग द्वारा जारी सूचकांक के सभी पक्षों की चर्चा होनी चाहिए...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend