ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानमंडल अनिश्तकाल तक स्थगित , सीएम अपने कार्यालय कक्ष से पैदल चलकर बिहार विधानमंडल

UB India News by UB India News
December 4, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानमंडल अनिश्तकाल तक स्थगित , सीएम अपने कार्यालय कक्ष से पैदल चलकर बिहार विधानमंडल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन था ,  इस बार सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश , 8 बिल और द्वितीय अनुपूरक बजट पास,स्पीकर ने सदन के सदस्यों का जताया आभार . सदन के 199वें सत्र में कुल 5 बैठकें हुई ,175 में से 165 प्रश्नों को किया स्वीकृत ,ध्यानाकार्षण की 43 में से 27 सूचना स्वीकृत ,ई विधान के जरिये 66 प्रश्नों का उत्तर प्राप्त ,शीतकालीन सत्र में 4 महत्वपूर्ण विधेयक पारित…..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष से पैदल चलकर बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन होते हुए सदन में प्रवेश किया 

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से पैदल चलकर बिहार विधानमंडल भवन पहुंचे. विधानमंडल के विस्तारित भवन होते हुए सीएम सदन में प्रवेश किए. इस दौरान उनके साथ कोई अन्य मंत्री तो नजर नहीं आए लेकिन कई अधिकारी और सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन होते हुए बिहार विधानमंडल पहुंचे।
दिनांक: 3 दिसंबर 2021 pic.twitter.com/0hSTZjK90v

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) December 3, 2021


बता दें कि सचिवालय के ठीक बगल में विधानसभा का विस्तारित भवन स्थित है. अपने कार्यालय से विधानमंडल भवन पैदल जाने का फैसला मुख्यमंत्री अचानक लिए थे. आम तौर पर मुख्यमंत्री कम दूरी के लिए इलेक्ट्रिक कार से ही सफर करते हैं लेकिन शुक्रवार को वे पैदल ही चलते नजर आए.

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र  का आज अंतिम दिन है. आज भी विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. राजद ने जातीय जनगणना पर कार्यवाही के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की मांग की. कार्यस्थगन प्रस्ताव को सभापति ने नामंजूर कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सदस्य अपने सीट पर बैठे. सदन के सभापति बोले कि शिक्षा मंत्री के साथ होने वाली बैठक में तमाम मुद्दों को रखा जाएगा. विपक्ष के सदस्यों ने जीवेश मिश्रा मामले में वेल में उतरकर नारेबाजी की.

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि डीएम एसएसपी रात में मिले थे. उन्होंने माफी मांगी और जांच कर दोषी कर्मी पर कार्रवाई की बात कही. मंत्री ने कहा कि हमने डीएम एसएसपी को माफ किया.

विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई. विपक्ष ने विधान परिषद के पोर्टिको में प्रदर्शन किया. उन्होंने जातीय जनगणना कराने की मांग की. सदन में सभापति ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जदयू नेता ने नियोजित शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला उठाया. शिक्षा मंत्री को उनके पिछले वक्तव्य की याद दिलाई. राबड़ी देवी ने परिषद में उठाई मांग कि सदन के मुखिया घोषणा करें कि वे जातीय जनगणना कराएंगे.

आज स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, ऊर्जा विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, संसदीय कार्य विभाग के साथ ही विधि विभाग के प्रश्न सदन में लाए जाएंगे. इनका विभागीय मंत्री जवाब देंगे. आज गैर सरकारी संकल्प पर भी चर्चा होगी. मंत्री जीवेश मिश्रा मामले (Minister Jivesh Mishra car stopping issue) पर भी आज नजर रहेगी. आज अधिकारी रिपोर्ट भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे.

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी और शून्यकाल के साथ ध्यानकर्षण भी होगा. 1 दर्जन से अधिक विभागों के प्रश्नों का सरकार उत्तर देगी. गुरुवार को बिहार में जातीय जनगणना (Caste Census in Bihar) से लेकर बीजेपी मंत्री जीवेश कुमार की गाड़ी रोकने का मुद्दा चर्चा में रहा. यह ड्रामा देर शाम तक चलता रहा. डीएम, एसएसपी मंत्री जीवेश मिश्रा के घर पहुंचे थे. बताया जाता है कि अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर संभवत माफी भी मांगी है. आज इस मामले में डीजीपी और गृह सचिव विधानसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट भी सौंपेंगे.

वहीं, गुरुवार को आरजेडी के भाई वीरेंद्र और बीजेपी के संजय सरावगी के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने दोस्ती कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऐसे आज भी विधानसभा में हलचल बरकरार रहने की संभावना है. विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने की कोशिश होगी. गैर सरकारी संकल्प पर भी आज चर्चा होगी जिसमें विपक्ष सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है.

29 दिसंबर को बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था. सरकार की ओर से सभी प्रश्नों का ऑनलाइन उत्तर दिया जा रहा है. गुरुवार को प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया था. आज भी विपक्ष की ओर से कई विभागों के प्रश्न पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी. जिसमें स्वास्थ्य विभाग सबसे प्रमुख है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
अखिलेश सरकार में विकास का नहीं परिवारवाद और अपराध का एजेंडा चलता था: योगी

अखिलेश सरकार में विकास का नहीं परिवारवाद और अपराध का एजेंडा चलता था: योगी

गायक सिद्धू मूस वाला कांग्रेस में शामिल

गायक सिद्धू मूस वाला कांग्रेस में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend