ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा जुटी चक्रवर्ती मिशन में‚ दे रही खास ट्रेनिंग

UB India News by UB India News
November 29, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
भाजपा जुटी चक्रवर्ती मिशन में‚ दे रही खास ट्रेनिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केन्द्रीय नेतृत्व की सलाह पर भाजपा इन दिनों पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं व जनमानस तक पहुंचाने के लिए खास ट्रेनिंग दे रही है। बिहार के सभी जिलों में खास ट्रेनिंग की योजना है। बिहार के १० जिलों में अबतक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो चुका है। भाजपा अपने ‘चक्रवर्ती मिशन’ में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल ने घोषणा की है कि बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पन्ना प्रमुख का गठन किया जाएगा। एक तरफ पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है तो दूसरी तरफ संगठन को सशक्त करने के लिए नयी मुहिम छेड़़ी जा रही है। संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया‚ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।

ज्ञात हो कि त्रिशक्ति‚ शक्ति केन्द्र गठन के बाद अब भाजपा यहां बिहार में संगठन को और धारदार बनाने के लिए ‘पन्ना प्रमुख’ की तैनाती करने जा रही है। एक पन्ना प्रमुख के हिस्से में ६० बूथ को संभालने व देखभाल की जिम्मेवारी आएगी। एक पन्ने में जिन बूथों की सूची होगी उसके प्रधान पन्ना प्रमुख होंगे। प्रदेश में ७२००० से अधिक बूथ हैं। इस तरह भाजपा करीब १२०० पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने जा रही है जो बारीकी से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़े़ रहेंगे। भाजपा के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार आगामी सभी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में १२०० नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद भाजपा नए तेवर में आएगी। ॥ ज्ञात हो कि भाजपा की पहले से बूथ स्तर पर बूथ कमिटी‚ मंड़ल स्तर पर मंड़ल कमिटी व जिला स्तर पर जिला कमिटी तैयार है। प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरा सांगठनिक ढांचा खड़़ा है। लेकिन समय–समय पर भाजपा संगठन में नयी ऊर्जा फूंकने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करती रहती है। भाजपा की यह कार्ययोजना आगामी लोकसभा चुनाव के महाभारत में विरोधियों के दुर्ग भेदने में काम आ सकती है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

दरअसल पार्टी अपने एजेंडे़ पर चलने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। इस ब्रेन स्टॉमिंग शिविर में खासकर बताया जा रहा है कि वर्ष २०१४ के बाद देश में युगांतकारी परिवर्तन (पैराड़ाइन शिफ्ट) हुआ है। पिछले दिनों प्रदेश कार्यालय में आयोजित बिहार भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में व्याख्यान का एक विषय यह भी है कि वर्ष २०१४ के बाद देश में युगांतकारी परिवर्तन हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में कश्मीर से अनुच्छेद ३७० का खात्मा‚ करना सही मायने में देश के लिए एक युगांतकारी परिवर्तन है। साथ ही तीन तलाक मामले पर कानून व अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना एक परिवर्तन तो है। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा अपने एजेंड़ों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के जरिए भाजपा अपनी विचारधारा को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच रख रही है। भाजपा के नेता मीडि़या व सोशल मीडि़या पर भी पूरी नजर रखेंगे। प्रशिक्षण शिविर की बातें दूर दराज गांव तक पहुंचायी जा रही है।

प्रशिक्षण शिविर में बिहार सरकार के मंत्री‚ सांसद‚ विधायक‚ प्रदेश पदाधिकारी सहित मोर्चा/प्रकोष्ठ‚ प्रवक्ता‚ मीडिया से संबंधित करीब १५० प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर १५ विषयों के विभिन्न वक्ताओं द्वारा उद्बोधन हो रहा है। बिहार प्रदेश के संगठनात्मक ४५ जिलों में ३ दिवसीय जिला प्रशिक्षण २५ नवंबर से २५ दिसंबर तक आयोजित है। भाजपा नेता मृत्युंजय झा प्रशिक्षण शिविर के संयोजक हैं। इस कार्य में भाजपा नेता आनंद पाठक उनका सहयोग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन १७ सितम्बर से ०७ अक्टूबर २०२१ तक ‘सेवा और समर्पण अभियान’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में ७ अक्टूबर‚ २००१ सेे लगातार २० वर्ष का कार्यकाल पूरा किए। ७ अक्टूबर २००१ को वे गुजरात के मुख्यमंत्री तथा २०१४ में देश के प्रधानमंत्री बने। इस प्रकार बिहार में २० दिनों तक राज्य के प्रत्येक जिलों में सेवा कार्य के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पार्टी के कार्यकर्ता‚ सांसद‚ विधायक‚ विधान पार्षद व पार्टी पदाधिकारी पहुंचे। इन २० दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने पर्यावरण‚ साफ–सफाई‚ स्वास्थ्य शिविर‚ रक्तदान शिविर‚ राशन व फलों का वितरण‚ दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण‚ प्रदर्शनी‚ सेमिनार एवं खादी को बढ़ावा देने जैसे कई कार्यक्रमों को किया।

संगठनात्मक दृष्टि से १७ सितंबर से ७ अक्टूबर तक ५२ स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई गई‚ इस दौरान २३२ स्थानों पर सभाएं की गईं‚ २७१६ स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर में ६६००० से अधिक लोगों का इलाज किया गया‚ ३८००० से अधिक बूथों पर से लगभग साढे चार लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा गया। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी ३८५७३ बूथों पर भाजपा गई। भाजपा ने १७ सितंबर से ७ अक्टूबर के विशेष अभियान में ११४०६ स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर १७ सितम्बर से ०७ अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के तहत् भाजपा के मोर्चा‚ प्रकोष्ठ के द्वारा अनेकों सफल कार्यक्रम किये गये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
बिहार विधान मंड़ल का शीतकालीन सत्र आज से

बिहार विधान मंड़ल का शीतकालीन सत्र आज से

एक ही दिन में सजा ,अररिया अदालत का फैसला नजीर होगा ………

एक ही दिन में सजा ,अररिया अदालत का फैसला नजीर होगा .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend