ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी जी के कारण लैंगिक समानता की दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी- स्मृति ईरानी

स्मृति बोलीं- बेटी बचाने में थपथपाई पीठ, सतीश चंद्र मिश्रा बोले सच्चाई तो हर दिन जनता देख रही है

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश, समाज
0
मोदी जी के कारण लैंगिक समानता की दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी- स्मृति ईरानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेठी से सांसद औऱ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल हीं में आई रिपोर्ट, जिसमें लैंगिक आधार पर भारत में बेटियों की संख्या बढ़ी है पर खुशी व्यक्त की. स्मृति ईरानी ने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिया औऱ कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के कारण सकारात्मक बदलाव आया है. केंद्रीय मंत्री ईरानी का कहना है कि मोदी सरकार में बेहतर हुई स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घट रही है. उनका मानना है कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिला उद्यमियों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू भी की हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “PM Narendra Modi जी के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के कारण सकारात्मक बदलाव आया है। आज लैंगिक समानता के दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल जाना भी सुगम हुआ है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घट रही है।“

RELATED POSTS

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

Koo App

PM #NarendraModi जी के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के कारण सकारात्मक बदलाव आया है। आज लैंगिक समानता के दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल जाना भी सुगम हुआ है जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घट रही है।

View attached media content

– Smriti Irani (@smritiirani) 26 Nov 2021


हाल ही में स्मृति ईरानी नें संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित ‘संग्राम से संविधान तक’ सम्मेलन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ भागीदारी करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला भारत का धन्यवाद भी किया था। इसकी जानकारी उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर देते हुए कहा था कि, यह उन महिलाओं की उत्कृष्टता और दृढ़ संकल्प का सम्मान करने का सौभाग्य था जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और हमारे संविधान के निर्माण में योगदान दिया है।

Koo App

भारत – विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और उसका आधार है हमारा संविधान! आज, संविधान को जिन्होंने लिखा ऐसे अम्बेडकर जी व अन्य महानुभावों को नमन करने का दिन है। लेकिन संविधान दिवस का विरोध कर, कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी राजनीति के चलते बाबासाहेब का अपमान करना ज़्यादा ज़रूरी समझा।

– Smriti Irani (@smritiirani) 26 Nov 2021


वहीं, दूसरी ओर देश और खास तौर पर उत्तर प्रदेश में बढ़ते बलात्कार और महिलाओं से हिंसा के मामले पर विपक्ष लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है.

ऐसे ही एक मामले का हवाला देते हुए बहुजन समाज पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर पोस्ट करते हुए मथुरा का एक मामला उजागर किया, जिसमें मथुरा में परीक्षा देकर लौट रही बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था.

सतीश चंद्र मिश्रा ने अपनी Koo App पोस्ट में लिखा, “मथुरा में परीक्षा देकर लौट रही बेटी से दुष्कर्म की घटना अत्यंत ही शर्मनाक व पीड़ादायक है। महिलाओं की सुरक्षा की बात ये लोग बस मंच से बोलना जानते हैं, सच्चाई तो हर दिन जनता देख रही है। लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और आपको दूरबीन से भी नहीं दिख रही हैं। शासन ने प्रशासन को अपने चुनाव की तैयारी में लगा रखा है। वाह रे कानून व्यवस्था”

Koo App

मथुरा में परीक्षा देकर लौट रही बेटी से दुष्कर्म की घटना अत्यंत ही शर्मनाक व पीड़ादायक है। महिलाओं की सुरक्षा की बात ये लोग बस मंच से बोलना जानते हैं, सच्चाई तो हर दिन जनता देख रही है।लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और आपको दूरबीन से भी नहीं दिख रही हैं। शासन ने प्रशासन को अपने चुनाव की तैयारी में लगा रखा है। वाह रे कानून व्यवस्था

View attached media content

– Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 25 Nov 2021


सरकार और विपक्ष की बातें एक तरफ पर जहां लैंगिकता के आधार पर लड़कियां मज़बूत होने के बारे में बता रहीं हैं, वही ये भी सच है कि आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले भी रुकने का नाम नही ले रहे हैं. सवाल यह है कि वाह-वाही लूटने के अलावा कोई भी राजनेता महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाएगा या नही?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
तंत्र-मंत्र में हुई रिमझिम की हत्या

तंत्र-मंत्र में हुई रिमझिम की हत्या

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर 1 बना बिहार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर 1 बना बिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend