बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शिमला में आयोजित पीठासीन पदाधिकारियों के ८२ वें सम्मेलन में भाग लेने के बाद पटना पहुंचे। शनिवार को विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विजय कुमार ने मुख्यमंत्री को शिमला सम्मेलन में विभिन्न विषयों के संबंध में पारित कुल ग्यारह संकल्पों के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही २९ नवम्बर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद नयी तकनीक की मदद से सदन में सदस्यों की जनहित में सार्थक विमर्श के लिए बेहतर भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए इनके लिए एक प्रबोधन सत्र का आयोजन करने पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से विमर्श किया। ॥ शिमला में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह तथा इसके ८२वें सम्मेलन में चार संकल्प पारित किये गए। संकल्प के अनुसार अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन वर्ष में दो बार आयोजित किया जाए। एक सम्मेलन दिल्ली में तथा दूसरा किसी विधायिका द्वारा आयोजित की जाए। किसी भी विधानसभा के पुनर्गठन के तत्काल बाद नव निर्वाचित विधायकों के क्षमता संवर्द्धन एवं प्रशिक्षण के लिए प्रबोधन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किये जाएं। सर्वश्रेष्ठ विधान परिषद् ‚ विधानसभा पुरस्कार के मानक तय करने के लिए पीठासीन अधिकारियों की एक समिति का गठन किया जाये एवं राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के अभिभाषण एवं प्रश्नकाल के दौरान सदन में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हो इसके लिए सभी दलों से चर्चा करके उनकी सहमति प्राप्त की जाये।
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..
RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...







