ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR ही नहीं, कई शहरों की हवा भी ‘जहरीली’

UB India News by UB India News
November 19, 2021
in खास खबर, पर्यावरण
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश के कई और शहरों में भी हवा जहरीली बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार शाम तक देश में 6 जगहों की हवा ‘गंभीर’ स्थिति में थी. वहीं, 68 जगहें ऐसी थीं जहां की हवा ‘बेहद खराब’ थी.

प्रदूषण से कई शहरों का हाल बेहाल, 6 जगहों पर हवा की स्थिति ‘गंभीर’

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

Delhi-NCRPollution: राजधानी दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार हुआ है. गुरुवार सुबह राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 362 दर्ज किया गया, जो बुधवार शाम को 373 था. हालांकि, दिल्ली की हवा भी अब भी ‘बेहद खराब’ स्थिति में है.

दिल्ली के अलावा बुधवार शाम को नोएडा में AQI 338, गुरुग्राम में 378, भोपाल में 278, पटना में 271, जयपुर में 269, लखनऊ में 185, मुंबई में 152 था.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार शाम तक देश के शहरों के 37 स्टेशन ही ऐसे थे जहां की हवा ‘अच्छी’ थी. वहीं, 61 स्टेशनों की हवा ‘खराब’, 68 की ‘बेहद खराब’ थी. जबकि, 6 स्टेशन ऐसे थे, जहां हवा की क्वालिटी ‘गंभीर’ थी.

AQI जब 2001 से 300 के बीच रहता है तो वहां की हवा ‘खराब’ मानी जाती है. इसी तरह 301 से 400 रहने पर ‘बहुत खराब’ और 401 से ज्यादा रहने पर ‘गंभीर’ मानी जाती है.

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल, कई पाबंदियां लगाई गईं

प्रदूषण से बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में कई पाबंदियां लगा दी गईं हैं. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बताया कि सभी स्कूल, कॉलेज, लाइब्रेरी और ट्रेनिंग सेंटर को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. साथ ही गैर-जरूरी सामान ढोने वाले ट्रकों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही 21 नवंबर तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम मोड में ही काम करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के 13 संवेदनशील इलाकों में पानी छिड़कने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

NCR में भी बढ़ा दी गई सख्ती

– एनसीआर में भी सख्ती बढ़ा दी गई है. गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एल. वाई ने 21 नवंबर तक सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है.

– गुरुग्राम में भी सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली से सटे इलाकों में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए कमीशन की हिदायतों का सख्ती से पालन कराने का आदेश भी अधिकारियों को दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

प्रदूषण के मसले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने प्रदूषण से निपटने के लिए राज्यों की ओर से खास तैयारी नहीं किए जाने पर फटकार भी लगाई थी. कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर राज्यों से प्रदूषण रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने ब्यूरोक्रेसी को फटकार लगाते हुए कहा था कि वो कोई भी आदेश या फैसले के लिए अदालत का इंतजार करती है. ब्यूरोक्रेसी चाहती है कि अदालतें ही फैसला और आदेश दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
चीन को कड़ा संकेत, कड़ाके की सर्दी में भी पूरी तरह से तैयार है भारत

चीन को कड़ा संकेत, कड़ाके की सर्दी में भी पूरी तरह से तैयार है भारत

कोविड़ की पहली लहर के बाद सरकार बनी रही लापरवाह

पूछे 15 सवालों में 1 का भी नहीं आया जवाब : तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend