ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मगध यूनिवर्सिटी वीसी के 3 ठिकानों पर एसयूवी के छापे

UB India News by UB India News
November 19, 2021
in अपराध, खास खबर, पटना
0
मगध यूनिवर्सिटी वीसी के 3 ठिकानों पर एसयूवी के छापे

RELATED POSTS

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) ने मगध विश्वविद्यालय‚ बोधगया के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी कर ३० करोड़ रुपए की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के साथ ही लगभग एक करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और पांच लाख रुपए नकद का खुलासा किया है। कुलपति के सचिव सुबोध कुमार सहित कई अन्य कर्मचारियों के कार्यालय एवं आवास पर भी एसयूवी टीम ने छापेमारी की॥। एसयूवी के सूत्रों ने बताया कि कुलपति के बोधगया स्थित कार्यालय और आवास के साथ ही उनके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पैतृक घर पर एक साथ छापेमारी की गई। मगध विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर रहते हुए तथा इससे पूर्व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय‚ आरा में इसी पद पर रहते हुए उन्होंने जालसाजी कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूत्रों ने बताया कि ड़ॉ. प्रसाद ने दोनों ही विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद पर रहते हुए अवैध ढंग से विश्वविद्यालय के उपयोग में उत्तर–पुस्तिका‚ पुस्तक एवं गार्ड की प्रतिनियुक्ति समेत अन्य कार्य में बगैर किसी जरूरत तथा उपयोगिता के निविदा प्रक्रिया के विरुद्ध अपने चहेते आपूर्तिकर्ता के माध्यम से खरीद की है। इस मद में पिछले तीन वर्षों में उन्होंने लगभग ३० करोड़ रुपए की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। छापेमारी के दौरान खरीदी गई संचिका कार्यालय में न होकर उनके घर से जब्त की गई‚ जो कि अपने आप में संदेहास्पद है। गोरखपुर स्थित घर पर अब तक पांच लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। साथ ही एक करोड़ रुपए की अचल संपत्ति का भी पता चला है। सूत्रों ने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि विश्वविद्यालय परिसर में मात्र ४७ गार्ड कार्यरत हैं जबकि ८६ गार्ड़ के भुगतान के लिए राशि की निकासी की जा रही है। साथ ही गार्ड को देय राशि की तुलना में बहुत ही कम राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि जांच से यह भी स्पष्ट हुआ है कि विश्वविद्यालय के लिए खरीदे गए सामानों की अभी कोई जरूरत नहीं थी‚ बावजूद इसके सामानों की खरीद की गई। इसके अलावा अन्य घोटालों से संबंधित तथ्य की जांच भी की जा रही है। एसवीयू के अपर महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय‚ बोधगया के निवर्तमान कुलपति राजेंद्र प्रसाद‚ उनके निजी सहायक सुबोध कुमार‚ लखनऊ के मेसर्स पूर्वा ग्राफिक्स और ऑफसेट प्रिंटर‚ मैसर्स एक्सएलआईसीटी सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड़‚ बीकेएसयू‚ आरा के वित्तीय अधिकारी ओम प्रकाश‚ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय‚ पटना के रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार और अन्य अज्ञात के खिलाफ १६ नवम्बर को भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि निगरानी के विशेष न्यायाधीश द्वारा वारंट जारी किए जाने पर टेंड़र घोटाला मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के गया शहर स्थित सरकारी आवास और बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय सहित कई विभागों में तलाशी ली गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

Next Post
पटना म्यूजियम के एक हिस्से की खुदाई जरूरीः नीतीश

पटना म्यूजियम के एक हिस्से की खुदाई जरूरीः नीतीश

विषाक्त माहौल का सबब…………

विषाक्त माहौल का सबब............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend