ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीमार लालू यादव को दिल्ली से आना होगा पटना

UB India News by UB India News
November 18, 2021
in कानून, खास खबर, पटना, राजद
0
बीमार लालू यादव को दिल्ली से आना होगा पटना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चारा घोटाला मामले में सिविल कोर्ट पटना के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत ने 23 नवंबर को आरोपित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 28 आरोपियों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। मंगलवार को न्यायालय में जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, आरके राणा, वेद जूलियस, साधना सिंह, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद सहित मामले के 16 आरोपित पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत तीन आरोपित अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में हाजिर हुए थे। बता दें कि यह मामला भागलपुर के बांका जिला के उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी दिल्ली में बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के सरकारी आवास में रह रहे हैं। यहां बिहार के पूर्व सीएम लालू चिकित्सकों की देखरेख में हैं। 30 अक्टूबर को संपन्न हुए बिहार उपचुनाव में अपनी पार्टी के समर्थन में प्रचार करने लालू बिहार आए थे। चुनाव खत्म होते ही वह पत्नी राबड़ी देवी के साथ वापस दिल्ली लौट गए। बताया गया है वह अस्वस्थ हैं। हालांकि लालू की मौजूदगी भी राजद को सफलता नहीं दिला पाई। कुशेश्वस्थान और तारापुर में आरजेडी की हार हुई। विपक्ष ने लालू के बिहार आने को हार की वजह बताया।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

रांची की डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में भी सुनवाई शुरू होगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से 29 नवंबर से बहस होगी। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में अभी मामले की सुनवाई चल रही है। इसमें एक-दो आपूर्तिकर्ता आरोपितों को छोड़कर अन्य की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। मामले में अब तक 56 लोगों की ओर से बहस पूरी कर ली गई है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
नितीश सरकार का फैसला शराबबंदी का फैसला वापस नहीं लिया जायेगा,तेजस्वी ने साधा निशाना

नितीश सरकार का फैसला शराबबंदी का फैसला वापस नहीं लिया जायेगा,तेजस्वी ने साधा निशाना

अतीक और मुख्तार के बहाने भाजपा का सपा पर हमला, कहा- ये तुष्टिकरण की राजनीति

अतीक और मुख्तार के बहाने भाजपा का सपा पर हमला, कहा- ये तुष्टिकरण की राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend