ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरक्यूलिस विमान में बैठकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर पहुंच गए हैं. उनके हरक्युलिस विमान ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर उतरा. थोड़ी ही देर में पीएम मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे.

UB India News by UB India News
November 17, 2021
in केंद्रीय राजनीती
0
हरक्यूलिस विमान में बैठकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। ये यूपी की योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट है। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर बने रन-वे पर इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान एयर-शो के जरिये अपने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से जुड़ी सभी खबरें आप हमारे इस लाइव पेज पर पा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भारतीय वायु सेना के विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ने सुल्तानपुर के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड हुए।

सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री मोदी आज 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। pic.twitter.com/vgqCGXgEZz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2021

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में सुल्तानपुर में एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। वे सुपर हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पहुंचे हैं। यह यूपी का तीसरा रनवे वाला एक्सप्रेस-वे है, जहां लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। इससे पहले आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लगभग 10 किलोमीटर का एरिया सुरक्षा घेरे में है।

Prime Minister Narendra Modi's reaches Karwal Kheri in Sultanpur district to inaugurate the 341 Km long Purvanchal Expressway, shortly pic.twitter.com/PcXJDUnAJk

— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2021

कूरेभार के अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस वे पर बनाई एयर स्ट्रिप के पास प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। इससे पहले सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। CM ने कहा कि मंगलवार का दिन पूर्वांचलवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की 8 करोड़ जनता के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने आ रहे हैं। वह देश को रनवे वाले एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने आ रहे हैं। वह देश को रनवे वाले एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे।
कूरेभार के अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस वे पर बनाई एयर स्ट्रिप के पास प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। इससे पहले सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया।
कूरेभार के अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस वे पर बनाई एयर स्ट्रिप के पास प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। इससे पहले सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया।

ये है कार्यक्रम

  • दोपहर 1.10 बजे फुरसतगंज हवाई अड्डे पहुंचेंगे PM
  • दोपहर 1.55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
  • जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 3.25 बजे एयर स्ट्रिप पर एयर शो होगा।
  • फाइटर प्लेन का एक्सप्रेस-वे पर टच डाउन होगा।
  • 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे PM।
टच एंड गो ऑपरेशन के तहत फाइटर प्लेन का एक्सप्रेस-वे पर टच डाउन होगा। इस दौरान भव्य एयर शो भी होगा। इसका रिहर्सल बीते 4 दिनों से चल रहा था।
टच एंड गो ऑपरेशन के तहत फाइटर प्लेन का एक्सप्रेस-वे पर टच डाउन होगा। इस दौरान भव्य एयर शो भी होगा। इसका रिहर्सल बीते 4 दिनों से चल रहा था।

रूट डायवर्जन प्लान

  • अंबेडकरनगर, आजमगढ़ व जौनपुर से आने वाली भीड़ को सेमरी पीढ़ी मार्ग से गुजारा जाएगा। इस मार्ग के बड़े वाहनों की पार्किंग कोड़री के पहले होगी व छोटे वाहनों की लोलीगंज करौता में होगी।
  • अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, हलियापुर, बल्दीराय व धनपतगंज से भीड़ लाने वाले वाहनों की पार्किंग गुप्तारगंज एक्सप्रेस-वे के पहले सर्विस रोड से सेउर चमुरखा में कराई जाएगी।
  • सुल्तानपुर से जनसभा में भीड़ को लेकर पहुंचने वाले वाहनों की पार्किंग गुप्तारगंज टोल प्लाजा व अंडरपास से गुजरते हुए एक्सप्रेस-वे पर होगी।
  • वीआईपी व मीडिया कर्मियों के मार्ग का निर्धारण कूरेभार पीढ़ी रोड पर गलिबहा से जफरापुर होते हुए आगे कराया जाएगा।
  • भीड़ के सभी रूटों के छोटे वाहनों को लोलीपुर में पार्किंग होगी।
  • जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए सेऊर, जफराबाद गांव के किसानों से करीब 24 एकड़ जमीन को अस्थाई तौर पर अधिग्रहित किया गया है।
  • एक हजार बसों को एक्सप्रेसवे पर खड़ा कराया जाएगा।
  • बची एक हजार बसों की सेऊर व जफराबाद गांव में पार्किंग होगी।
  • प्राइवेट वाहनों के लिए अलग से रूट निर्धारित किया गया है।
  • अधिकतर वाहनों को बरोला व कोडरी गांव के बीच मंच से करीब दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी जमीन में खड़ा कराया जाएगा।
जनसभा स्थल, लोकार्पण स्थल, एयर स्ट्रिप तक फायर ब्रिगेड की 9 दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। अयोध्या, प्रयागराज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, लखनऊ, अंबेडकर नगर से दमकल गाड़ियां मंगवाई गई हैं। 17 एंबुलेंस लगाई गई हैं। लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी हैं।

यह भी जानें

  • टच एंड गो ऑपरेशन के तहत फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे को टच करते हुए फिर उड़ान भरेंगे। एयर शो में सुखोई, मिराज, राफेल, एएन 32, सूर्यकिरण जैसे प्लेन शामिल रहेंगे।
  • लखनऊ से गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था।
  • इस एयर स्ट्रिप के बनने के बाद एक्सप्रेस वे पर 3-3 एयर स्ट्रिप वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश की राजधानी दिल्ली को मथुरा, आगरा, लखनऊ, आजमगढ़ के रास्ते सीधे गाजीपुर से जोड़ेगा।
  • भारतीय वायुसेना आगरा एक्सप्रेस-वे पर मिराज 2000, जगुआर, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस जैसे जहाज सफलतापूर्वक उतार चुकी है।
जनसभा स्थल पर स्टेज के आगे 155 मीटर लंबी गैलरी है। 600 मीटर के स्पेस में लगभग 45 से 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
जनसभा स्थल पर स्टेज के आगे 155 मीटर लंबी गैलरी है। 600 मीटर के स्पेस में लगभग 45 से 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

2 हजार सरकारी बसों से आई भीड़

मोदी की सभा में शामिल होने के लिए करीब 2 लाख लोगों को लाया गया है। इतने लोगों को लाने-ले जाने के लिए सुल्तानपुर के DM ने 2 हजार बसें उपलब्ध कराने को कहा था। सुल्तानपुर के DM की तरफ से रोडवेज के प्रबंध निदेशक को बसों का इंतजाम करने के लिए पत्र लिखा गया, यानी सरकारी खर्च से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। बसों पर खर्च होने वाली रकम का भुगतान उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) करेगा।

इन जिलों से आई भीड़
अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर तक से कार्यक्रम में भीड़ लाई गई है। जिले में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई थी। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों को भीड़ का दायित्व सौंपा था

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 15, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज शराबबंदी को लेकर सबसे बड़ी समीक्षा बैठक कर रहे

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज शराबबंदी को लेकर सबसे बड़ी समीक्षा बैठक कर रहे

आतंकियों का समर्थन करने वाले मसूद खान को पाकिस्तान ने बनाया अमेरिका का राजदूत

आतंकियों का समर्थन करने वाले मसूद खान को पाकिस्तान ने बनाया अमेरिका का राजदूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend