ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लखीसराय में ट्रक-जीप की टक्कर में 6 की मौत

UB India News by UB India News
November 17, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, लखीसराय
0
लखीसराय में ट्रक-जीप की टक्कर में 6 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जिले के सिकन्दरा-शेखपुरा एनएच 333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप ट्रक एवं सूमो गोल्ड एसयूवी वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सूमो पर सवार चालक सहित एक ही छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दिवंगत बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्‍तेदार शामिल हैं। वे बिहार के जमुई जिले के रहने वाले थे। सूमो पर कुल 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मॉर्निंग वाकिंग करने वाले स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना हलसी थाना पुलिस को दी। ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे थे।

हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में ADGP के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और दो अन्य रिश्तेदार भी मरने वालों में शामिल हैं। कार के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है।

RELATED POSTS

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

हादसे की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से हलसी थाने में दी। पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक पर LPG रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए हैं।

चालक सहित छह लोगों की मौत

दुर्घटना में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़े बेटे अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटे बेटे रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी एवं चालक प्रीतम कुमार की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्‍हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाद में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पटना मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल रेफर किया गया। जख्मी के नाम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मॉर्निंग वाकिंग कर रहे लोगों की सूचना पर हलसी थाना की पुलिस पहुंची।

एक ही परिवार के थे सभी लोग
जानकारी के अनुसार सुमो में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके वापस गांव लौट रहे थे। हादसे में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

हादसे के बाद सूमो को क्रेन की मदद से हटाया गया, तब तक हाइवे पर एक तरफ ट्रैफिक बंद रहा।
हादसे के बाद सूमो को क्रेन की मदद से हटाया गया, तब तक हाइवे पर एक तरफ ट्रैफिक बंद रहा।

लखीसराय के SP सुशील कुमार ने कहा कि हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास की घटना है। NH-333 पर मंगलवार की सुबह ट्रक और सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सूमो में सवार 10 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो को पटना भेजा गया है।

सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराने के बाद सूमो की हालत कुछ ऐसी हो गई थी, हादसे में ड्राइवर भी मारा गया।
सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराने के बाद सूमो की हालत कुछ ऐसी हो गई थी, हादसे में ड्राइवर भी मारा गया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

Next Post
बिहार में जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने लिए सातवीं बार रिमाइंडर ……….

बिहार में जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने लिए सातवीं बार रिमाइंडर ..........

पटना: 2750 सीसीटीवी कैमरे से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी ये कार्रवाई

पटना: 2750 सीसीटीवी कैमरे से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी ये कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend