ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिन्दुत्व की बहस के बीच भाजपा का ‘ ब्रेन स्ट्रीमिंग’ सत्र

UB India News by UB India News
November 15, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
हिन्दुत्व की बहस के बीच भाजपा का ‘ ब्रेन स्ट्रीमिंग’ सत्र

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरे देश में हिन्दुत्व पर छिड़़ी बहस के बीच प्रदेश भाजपा भी अंगड़़ाई लेने लगी है। पार्टी अपने एजेंडे़ पर चलने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। इस ब्रेन स्ट्रीमिंग शिविर में खासकर बताया जा रहा है कि वर्ष २०१४ के बाद देश में युगांतकारी परिवर्तन (पैराड़ाइन शिफ्ट) हुआ है। देश में फिलहाल कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर चौतरफा बहस छिड़़ी हुई है। कंगना ने बयान दिया कि १९४७ में आजादी भीख में मिली है। असली आजादी तो देश में मोदी सरकार बनने के बाद वर्ष २०१४ में मिली है। इस बहस के बीच भाजपा ने ब्रेन स्ट्रीमिंग सेशन शुरू कर दिया रहै। बिहार भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में व्याख्यान का एक विषय यह भी है कि वर्ष २०१४ के बाद देश में युगांतकारी परिवर्तन हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में कश्मीर से अनुच्छेद ३७० का खात्मा करना सही मायने में देश के लिए एक युगांतकारी परिवर्तन है। साथ ही तीन तलाक मामले पर कानून व अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना एक परिवर्तन तो है। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा अपने एजेंड़ों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के जरिए भाजपा अपनी विचारधारा को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच रख रही है। इसी सिलसिले में रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रशिक्षण शिविर का प्रथम सत्र चला। १५–१६ को भी पांच–पांच सत्र का आयोजन होगा। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा इतिहास एवं विकास‚ वर्ष २०१४ के बाद देश में युगांतकारी परिवर्तन (पैराड़ाइन शिफ्ट)‚ संगठन सरकार समन्वय‚ हमारा विचार परिवार व भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल जैसे विषय रखे गए थे। सत्र के उद्घाटन में प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल‚ रेणु देवी‚ मंगल पाण्डे़य , अर्चना राय भट्ट सहित कई नेता मौजूद रहे। सोमवार को भी पांच सत्रों का प्रशिक्षण शिविर चलेगा। उस दिन भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य‚ सोशल मीडि़या की समझ‚ व्यक्तिव विकास‚ आत्मनिर्भर भारत व भारत की मुख्य विचारधारा– हमारी विचारधारा पर चर्चा होगी। इस दिन केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय‚ प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार‚ पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव‚ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन व राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा संबंधित विषयों पर अपनी बात रखेंगे। तीसरे दिन यानी १६ नवम्बर को भी पांच सत्र का आयोजन होगा। पिछले पांच वर्षों में अन्त्योदय पहल‚ बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व‚ अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में भाजपा की भूमिका‚ मीडि़या के व्यवहार एवं उपयोग तथा बिहार सरकार की उपलब्धियों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ड़ॉ. संजय मयुख‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र जी संगठन‚ महामंत्री भिखुभाई दलसानिया व पूर्व मंत्री ड़ॉ. प्रेम कुमार संबंधित विषयों पर अपनी राय रखेंगे। भाजपा के नेता मीडि़या व सोशल मीडि़या पर पूरी नजर रखेंगे। प्रशिक्षण शिविर की बातें दूर दराज गांव तक पहुंचायी जाएंगी।
प्रशिक्षण शिविर में बिहार सरकार के मंत्री‚ सांसद‚ विधायक‚ प्रदेश पदाधिकारी सहित मोर्चा/प्रकोष्ठ‚ प्रवक्ता‚ मीडिया से संबंधित करीब १५० प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर १५ विषयों के विभिन्न वक्ताओं द्वारा उद्बोधन हो रहा है। तीन दिवसीय कार्यशाला के बाद बिहार प्रदेश के संगठनात्मक ४५ जिला में ३ दिवसीय जिला प्रशिक्षण आगामी २५ नवम्बर से २५ दिसम्बर तक आयोजित होगा।
ज्ञात हो कि पिछले वर्षों भाजपा की कमियों को दूर कर इसे मजबूत बनाने के लिए बिहार में ‘राव मिशन’ चलाया गया था। पार्टी के शीर्ष रणनीतिकारों ने राष्ट्रीय महामंत्री टी मुरलीधर राव को जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने के लिए भेजा था। बिहार प्रवास के दौरान राव ने बूथ स्तर पर भाजपा की तैयारी का जायता लिया। उन्होंने भोजपुर/आरा में कई बूथ कमिटियों का जायजा लिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
मणिपुर में कायराना हरकत

मणिपुर में कायराना हरकत

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend