ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया में नक्सलियों ने परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटकाया

गया के डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में माओवादियों ने हत्या को दिया अंजाम, बेरहमी से हत्या के बाद घर को बम से उड़ाया.

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in अपराध, खास खबर, गया
0
गया में नक्सलियों ने परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटकाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के गया में नक्सलियों ने शनिवार देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक परिवार के चार सदस्यों की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतकों में दो भाई और उनकी पत्नियां हैं। इसके बाद चारों के शवों को घर के बाहर फंदे पर लटका दिया और फिर घर को बम से उड़ा दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया है। इसमें बदला लेने के लिए इस परिवार के सदस्यों की हत्या की बात कही गई है। SSP आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि की है। गया में कल यानी 15 नवंबर को चुनाव भी होना है। ऐसे में नक्सलियों की इस वारदात के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

देर रात नक्सलियों ने घर पर धावा बोल दिया।
देर रात नक्सलियों ने घर पर धावा बोल दिया।

पुलिस के मुताबिक, डुमरिया के मोनबार जंगल से सटे इलाके में सरयू सिंह भोक्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और उनकी पत्नियां थीं। शनिवार की देर रात नक्सली ने घर पर धावा बोल दिया। सरयू सिंह भोक्ता के दोनों बेटे सतेंद्र और महेंद्र और उनकी पत्नी मनोरमा देवी और सुनीता की हत्या कर दी। इसके बाद चारों शव को फंदे पर लटकाया। बम से घर भी उड़ा दिया। इस वारदात को कितने नक्सलियों ने अंजाम दिया और वारदात के वक्त घर में कौन-कौन था, इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

घर के बाहर चिपकाया गया पर्चा।
घर के बाहर चिपकाया गया पर्चा।

घटनास्थल से जाते वक्त नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा चिपका दिया। इसमें लिखा है, “इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए-मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये हमारे चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। षड्यंत्र के तहत 4 नक्सली को पूर्व में जहरखुरानी करके मरवाया गया था। वे एनकाउंटर में नहीं मारे गए थे। विश्वासघात के आरोप में 4 लोगों को सूली पर चढ़ा दिया। गद्दारों व विश्वासघातियों को ऐसी ही सजा दी जाएगी। अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला लिया गया है।”

वहीं, पुलिस सूचना पाते ही घटनास्थल पहुंच चुकी है। पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। इधर, इधर, SSP आदित्य कुमार ने कहा कि घटना देर रात की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
CBI और ED के डायरेक्टर का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाया गया, मोदी सरकार लायी अध्यादेश

CBI और ED के डायरेक्टर का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाया गया, मोदी सरकार लायी अध्यादेश

सुरक्षा के मोर्च पर और मजबूत हुआ भारत, रूस ने शुरू की S-400 की सप्लाई

सुरक्षा के मोर्च पर और मजबूत हुआ भारत, रूस ने शुरू की S-400 की सप्लाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend